×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

केजरीवाल को हराने का मिलेगा ईनाम ! RSS ने लगाई दिल्ली सीएम के नाम पर मुहर !

दिल्ली के सीएम के तौर पर कई नाम आगे चल रहे हैं लेकिन सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि नई दिल्ली से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को ही दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया जा सकता है, देखिये क्या है ख़बर ?

Author
11 Feb 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:35 AM )
केजरीवाल को हराने का मिलेगा ईनाम ! RSS ने लगाई दिल्ली सीएम के नाम पर मुहर !
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों ने साफ़ कर दिया है कि 27 साल का वनवास ख़त्म कर अब बीजेपी सत्ता में क़ाबिज़ होने जा रही है। 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी का क़ब्ज़ा हुआ है जबकि 22 सीटें आप के खाते में गईं। कांग्रेस और AIMIM का खाता भी इन चुनावों में नहीं खुला। 70 सीटों में से सबसे ज़्यादा हॉट सीट थी नई दिल्ली विधानसभा सीट। यहां से AAP की तरफ़ से ख़ुद केजरीवाल मैदान में थे जबकि बीजेपी ने जाट नेता प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा। मुक़ाबला उस वक़्त और दिलचस्प हो गया जब प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हरा दिया, सिर्फ़ केजरीवाल ही नहीं, इन चुनावों में AAP के कई बड़े बड़े चेहरे अपनी साख नहीं बचा पाये फिर चाहे वो मनीष सिसोदिया हों, सतेंद्र जैन हों, सौरभ भारद्वाज हों, हां, आतिशी कामकाजी से रमेश बिधुड़ी को हराकर जीत गईं।


खैर, अब आगे बढ़ते हैं, फ़िलहाल चर्चा चल रही है दिल्ली के सीएम के नाम को लेकर। इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम आगे चल रहे हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से ख़बर मिल रही है कि प्रवेश वर्मा का नाम ही लगभग पक्का माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल को उनकी सीट से हराने का ईनाम बीजेपी उन्हें देगी। फिर उनके साथ जाट फ़ैक्टर जुड़ा हुआ है। खबर तो ये भी है कि बीती रात संघ और बीजेपी के बीच सीएम फ़ेस को लेकर बैठक हुई जिसमें ये फ़ैसला लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी का विदेशी दौरा ख़त्म होते ही हो सकता है इस नाम का ऐलान भी कर दिया जाये।

Advertisement


मैन ऑफ द मैच साबित हुए प्रवेश वर्मा को दिल्ली की जनता ने जब हीरो बना ही दिया है तो फिर संघ भी मानकर चल रहा है कि क्यों ना उन्हें ही ईनाम दिया जाये। RSS के सूत्रों के हवाले से भी ख़बर है कि सहमति बनने के बाद बीजेपी का नेतृत्व इस नाम का आधिकारिक तौर पर भी ऐलान करेगा। यमुना के मुद्दे को उठाकर उन्होंने जनता का दिल तो जीता ही, साथ ही नतीजों के बाद एकाएक उन्होंने जिस तरह से अमित शाह से मुलाक़ात की थी, उसने भी कहीं ना कहीं इसी तरफ़ इशारा देने का काम किया है।


लगभग 4089 मतों के अंतर से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को लेकर सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि वो CM बन सकते हैं, बहरहाल, इसकी पुष्टि NMF News नहीं करता है, वैसे इन चुनावों में मैन ऑफ द मैच साबित हुए प्रवेश वर्मा के बारे में विस्तार से जान लीजिये।

Advertisement


कौन है प्रवेश वर्मा ?


प्रवेश वर्मा फ़िलहाल नई दिल्ली से केजरीवाल को हराकर विधायकी का चुनाव जीते हैं।

Advertisement

प्रवेश वर्मा दो बार के सांसद रहे है और दूसरी बार विधायक चुने गये हैं।

2013 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी।

उन्होंने साल 2013 में दिल्ली के महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता को हराया था।

2014 और 2019 में पश्चिम दिल्ली से वो लोकसभा के लिए चुने गये थे।

Advertisement

प्रवेश वर्मा राजनीतिक घराने से आते हैं, उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के सीएम रह चुके हैं।

7 नवंबर 1977 को प्रवेश वर्मा का जन्म हुआ था।

DPS से स्कूलिंग और DU से पढ़ाई पूरी की।

प्रवेश वर्मा ने बिज़नेस में MBA भी किया है।

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा भी राजनीतिक घराने से आती हैं।

Advertisement

स्वाति मध्यप्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं।

उनकी मां नीना वर्मा वर्तमान में विधायक हैं।

उन्होंने भी MBA की डिग्री ली है।

स्वाति बिज़नेस वुमन होने के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

उनकी नेटवर्थ 17 करोड़ है।

Advertisement

प्रवेश और स्वाति की दो बेटियां और एक बेटा है।

दोनों बेटियों ने पिता के लिए जमकर कैंपेनिंग की थी।

प्रवेश वर्मा की नेट वर्थ क़रीब 115 करोड़ है, जबकि उनके ऊपर 74 करोड़ का क़र्ज़ा है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें