जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी...', असदुद्दीन ओवैसी के मुरीद हुए किरेन रिजिजू, दिल खोलकर की तारीफ

ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को 'बेवकूफ जोकर' भी बताया.

Author
27 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
02:49 AM )
'पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी...', असदुद्दीन ओवैसी के मुरीद हुए किरेन रिजिजू, दिल खोलकर की तारीफ
Advertisement

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बेनकाब करने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी की प्रशंसा की. 


रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ

Advertisement


केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी."


Advertisement

पाकिस्तान की तो पोल ही खोल दी!


केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ओवैसी की प्रशंसा तब की जब एआईएमआईएम प्रमुख ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा जारी की गई तस्वीर को भारत पर 'अपनी जीत का प्रतीक' बताया था.


Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऑपरेशन बनयान अल-मर्सस का स्मृति चिन्ह भेंट किया था और भारत पर अपनी जीत का दावा किया था. हालांकि बाद में पता चला कि यह तस्वीर 2019 के चीन सैन्य अभ्यास की थी.


इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चीजों को सही तरीके से कॉपी करने के लिए दिमाग की जरूरत होती है.


ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को 'बेवकूफ जोकर' भी बताया.

Advertisement


ओवैसी ने खोली पाकिस्तान की पोल 


ओवैसी ने जिस स्मृति चिन्ह का जिक्र किया, वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भेंट किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उप प्रधानमंत्री इशाक डार भी शामिल हुए थे.


Advertisement

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में एक ओवैसी ने कुवैत में कहा, "कल पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली स्पीकर की मौजूदगी में पाक प्रधानमंत्री को यह फोटो दी. ये बेवकूफ जोकर भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं. उन्होंने 2019 के चीनी सेना के अभ्यास की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है. पाकिस्तान यही करता है, वे एक तस्वीर भी ठीक से नहीं दे सकते."


ओवैसी ने PM और सेना प्रमुख पर कसा तंज 

Advertisement


22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारत के कूटनीतिक संपर्क के तहत कुवैत में एआईएमआईएम सांसद ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व पर उनकी नकल करने की हरकतों के लिए और भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और उनके सेना प्रमुख को नकल करने के लिए दिमाग की जरूरत नहीं है. हम बचपन में सुनते थे कि 'नकल करने के लिए अकल चाहिए, नालायकों के पास तो अकल भी नहीं है."


Advertisement

यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ संघर्ष में खुद को बीस साबित करने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार से जुड़ी एक और घटना ने उन्हें शर्मसार कर दिया, जब उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना की प्रशंसा करने के लिए ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार में प्रकाशित एक लेख की नकली तस्वीर का इस्तेमाल किया. जब उनकी यह शेखी उनके अपने मीडिया द्वारा पकड़ी गई, तो पाकिस्तानी प्रतिष्ठान दुनिया के सामने हंसी का पात्र बन गया. पाकिस्तान की इस तरह की कई फेक न्यूज पकड़ी गई.


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें