×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बंधक बनाया, धमकाया, रेप…’ फिर विवादों में शादाब जकाती, महिला ने कराई FIR, यूट्यूबर ने कहा- गर्दन कटवाने को तैयार

महिला ने शादाब जकाती के साथ-साथ पत्नी साजिया और बेटे यजीम का नाम भी FIR में दर्ज करवाया है. हालांकि Youtuber ने वीडियो जारी कर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Author
07 Feb 2026
( Updated: 07 Feb 2026
07:45 AM )
‘बंधक बनाया, धमकाया, रेप…’ फिर विवादों में शादाब जकाती, महिला ने कराई FIR, यूट्यूबर ने कहा- गर्दन कटवाने को तैयार
Advertisement

Youtuber Shadab Jakati Controversy: '10 वाला बिस्कुट कितने का है जी' वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती जितने मशहूर हुए हैं उतने ही उनके साथ विवाद भी जु़ड़ते जा रहे हैं. अब झारखंड की एक महिला ने शादाब पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने पुलिस थाने में उनके खिलाफ रेप, धमकी और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. 

महिला ने शादाब की पत्नी साजिया और बेटे यजीम का नाम भी FIR में दर्ज करवाया है. महिला ने ये तहरीर मेरठ के इंचौली थाने में पुलिस को दी है. उसने शादाब जकाती और उनके परिवार पर आरोप लगाए कि उसे करीब 1 साल तक बंधक बनाकर रखा गया. घर पर नौकरानी की तरह काम करवाए गए, विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. जिसके बाद वह मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो गई है. इस मामले को लेकर इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

शादाब जकाती ने आरोपों पर क्या कहा?

Advertisement

वहीं, अपने पर लगे संगीन आरोपों के बाद Youtuber शादाब जकाती ने भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी. शादाब जकाती ने कहा, अगर उनके खिलाफ सबूत मिलेगा तो वह अपनी गर्दन काटने को तैयार हैं.  शादाब ने कहा, ’जिस औरत ने मुझ पर आरोप लगाए हैं वह एक दिन मेरे पास आई. बोली, मैं मजदूरी करती हूं. मेरा एक बच्चा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण में उसे पढ़ा भी नहीं पा रही हूं. मेरी टीम में हिंदू-मुस्लिम करीब आठ-दस लोग हैं. बिना भेदभाव के मैंने महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस दी और कोर्स दिलवाया. कई बार उसे घर का राशन भी दिलवाया. मांगने पर रुपए भी दिए. महिला ने हमारे कई वीडियो में काम किया है. मैं कसम खाता हूं. मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है. मेरे घर में कैमरे लगे हैं, बंधक बनाकर रखने की तो बहुत दूर की बात है. घर में करीब 10 लोग रहते हैं. ऊपर वाला भी सब कुछ देख रहा है. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. अगर जरा भी सबूत मेरे खिलाफ सामने आए तो मैं अपनी गर्दन काटने को भी तैयार हूं. 

शादाब जकाती ने अपने खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं. बार-बार फंसा रहे हैं. मुझे जीने नहीं दे रहे हैं. 

पुलिस ने क्या बताया? 

इस मामले में मेरठ देहात के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला पहले शादाब जकाती के घर में काम करती थी. उनके साथ कई वीडियो में भी नजर आ चुकी है. महिला की शिकायत की जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 74, 64 (रेप), 352, 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है. 

यह भी पढ़ें- गिरा-गिराकर लिटा-लिटाकर… नोएडा के गार्डन गैलेरिया में भिड़े युवक और बाउंसर, जमकर मारपीट, 7 अरेस्ट, Video वायरल

Advertisement

यह भी पढ़ें

मेरठ के इंचौली के रहने वाले शादाब जकाती की एक रील से उनकी किस्मत पलट गई. शादाब ने एक रील बनाई थी, जिसमें वह दुकान पर जाकर बिस्किट के बारे में पूछ रहे थे. बिस्किट मांगते हुए वह दुकानदार से कह रहे थे, ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' उनकी ये रील इतनी हिट हो गई कि बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इसे शेयर किया. कई बड़े कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटी ने उनके साथ रील बनाई. इसके बाद उन्हें दुबई से ऑफर आने लगे. इससे पहले शादाब सऊदी अरब में ड्राइवर थे. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शादाब किसी विवाद में फंसे हैं. इससे पहले वह बच्ची पर कथित अभद्र कमेंट आरोप में भी गिरफ्तार किए गए थे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें