×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मार्च 2026 में बंद हो जाएगा 500 रुपये का नोट? सोशल मीडिया बड़ा दावा… अब जान लीजिए पूरा सच

500 रुपये नोट के बंद होने की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद सरकारी संस्थान PIB द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है. जानिए क्या कुछ कहा गया.

Author
03 Jan 2026
( Updated: 03 Jan 2026
07:46 AM )
मार्च 2026 में बंद हो जाएगा 500 रुपये का नोट? सोशल मीडिया बड़ा दावा… अब जान लीजिए पूरा सच
Advertisement

बेशक सोशल मीडिया एक क्रांतिकारी प्लेटफार्म है, लेकिन कई बार इस प्लेटफार्म का ग़लत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. लोगों को ग़लत सूचना देना, धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना, फेक एडिटेड वीडियो को वायरल कर देना या फिर किसी भी तरह की अफ़वाह को हवा देने में सोशल मीडिया का एजेंडाधारियों द्वारा धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है. जिसका प्रभाव समाज पर ग़लत पड़ता है और लोग मिस गाइड हो जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की ख़बर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि 500 रुपये का नोट बहुत जल्द ही बंद होने वाला है.

500 के नोट को लेकर क्या है अफवाह?

प्रेस इंफ़ॉरमेशन ब्यूरो (PIB) के अनुसार कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों को बंद करने जा रही है. हालांकि, यह दावा झूठा है! आरबीआई ने एसी कोई घोषणा नहीं की है. 

प्रेस इंफ़ॉरमेशन ब्यूरो (PIB) ने किया खंडन

सरकारी संस्था PIB ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसका खंडन करते हुए कहा है कि, ऐसी खबरों पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच कर लें और कभी भी फेंक न्यूज़ को फॉवर्ड ना करें. 500 रुपये के नोट अभी भी चलन में हैं और मान्य हैं.

Advertisement

पहले भी फैल चुकीं हैं ऐसी अफवाहें

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की बेतुकी अफ़वाह फैली है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की अफवाहें फैल चुकीं हैं. वहीं, पीआईबी और सरकार की तरफ़ हर बार लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण दिया गया है. 

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दे चुके हैं स्पष्टीकरण 

Advertisement

आपको बता दें कि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी संसद को जानकारी देते हुए कहा था कि पाँच सौ रुपये के नोटों की सप्लाई बंद करने की कोई योजना नहीं हैं. इसके साथ उन्होंने 100 और 200 रुपये के नोटों पर भी अपडेट देते हुए कहा था कि कोई भी इन नोटों को एटीएम से आसानी निकाल सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें