×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन है AI समिट में प्रदर्शन करने वाला नरसिम्हा यादव? राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल होते ही BJP ने घेरा

AI समिट में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन करने वाले नरसिम्हा यादव की राहुल गांधी के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद अब सियासत तेज हो गई है. जानिए कौन है नरसिम्हा यादव?

Author
20 Feb 2026
( Updated: 20 Feb 2026
12:29 PM )
कौन है AI समिट में प्रदर्शन करने वाला नरसिम्हा यादव? राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल होते ही BJP ने घेरा
Advertisement

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने दावा किया है कि यह तस्वीर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नरसिम्हा यादव की है, जो राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखा था. 

अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि नरसिम्हा यादव एआई समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वालों में से एक है और उसकी राहुल गांधी के साथ तस्वीर मौजूद है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "इससे कोई शक नहीं कि यह व्यवधान आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित था. अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें सिर्फ भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और उस प्लेटफॉर्म को कमजोर करती हैं जो देश की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को दिखाने के लिए बना है”. अमित मालवीय ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं. दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है. 

प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को बताया एंटी-इंडिया पार्टी

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी तस्वीर को शेयर किया है. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी के साथ दिखने वाले नरसिम्हा यादव ने एआई समिट में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत की छवि खराब करने के लिए बुलाया. राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं और कांग्रेस एक एंटी-इंडिया पार्टी है.”

ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करना शोभा नहीं देता’

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में शामिल लोगों ने भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध की निंदा की है. एक विजिटर ने कहा कि यह प्रदर्शन तब हुआ, जब हम वहां मौजूद थे. यहां एआई का कुंभ लगा है और यह भारत के भविष्य के लिए है. इसलिए ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करना और नारे लगाना इस मौके पर शोभा नहीं देता. एआई समिट में शामिल एक युवती ने कहा कि कुछ लोग यहां अपनी टी-शर्ट उतारकर नारे लगा रहे थे. फिर उन्हें यहां से निकाल दिया गया. 

Advertisement

कौन है नरसिम्हा यादव?

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक़, नरसिम्हा यादव भारतीय युवा कांग्रेस (IYU) के राष्ट्रीय कॉरडिनेटर हैं. वे मूल रुप से तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले हैं. AI समिट के दौरान नरसिम्हा यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर समिट स्थल के अंदर ‘अर्धनग्न’ होकर विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो वायरल हो गई और सियासत भी गमरा गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें