×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अपने पाप के लिए देश से कब माफी मांगेगी कांग्रेस...', मालेगांव केस को लेकर बरसे CM योगी, आतंकवादियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश करती हैं. मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर, आतंकवादियों को बचाने का काम किया गया. आज वही लोग देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी?

Author
04 Aug 2025
( Updated: 09 Dec 2025
10:37 AM )
'अपने पाप के लिए देश से कब माफी मांगेगी कांग्रेस...', मालेगांव केस को लेकर बरसे CM योगी, आतंकवादियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
Image: Yogi Adityanath (File Photo)
Advertisement

मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट के आए फैसेल के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कोर्ट द्वारा प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित सहित 7 आरोपियों को बरी किए जाने के कहा जा रहा है कि कथित भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ने की कोशिश और साजिश का अंत हो गया. भले ही सैफरन टेरर का नैरेटिव ध्वस्त हो गया है लेकिन इसे क्रिएट करने वालों को एक्सपोज करने और उन्हें घेरने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला है.

क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश करती हैं. मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर, आतंकवादियों को बचाने का काम किया गया. आज वही लोग देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी?  

‘कांग्रेस ने रामसेतु को मिथक बताया’
कांग्रेस सरकार में राम सेतु को तोड़ा गया, जब सपा का उसे समर्थन था. कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर रामसेतु को मिथक बताया था. उनके मुताबिक राम और कृष्ण कभी हुए ही नहीं. पिछले 11 वर्षों से भारत और भारतीयता पर हर कोई गर्व करता है.

Advertisement

महाकुंभ की व्यवस्था देख कांग्रेस-सपा को हो रही थी परेशानी
उन्होंने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्थाएं देख कांग्रेस और सपा को परेशानी हो रही थी. इनसे सनातन धर्म का ऊंचा वैभव देखा नहीं गया. इनकी संवेदना गरीब, नौजवान के साथ नहीं होती. भारत और भारतीयता के आगे बढ़ने से इन्हें परेशानी होती है,  लेकिन, आतंकी वारदात को संरक्ष ण देने के लिए ये छाती चौड़ी कर आगे बढ़ने का कुत्सित प्रयास करते हैं.
सीएम योगी ने मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपए की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में विकास की नई इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपए की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन किया. 295 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली यह परियोजना मेरठ को आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का एक आधुनिक केंद्र बनाएगी.

Advertisement

इस अवसर पर सीएम योगी ने युवा उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और आवास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए. साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मालेगांव जैसे मुद्दों पर उनकी नीतियों की आलोचना की.

उन्होंने मेरठ में शुरू की गई इस विशाल टाउनशिप परियोजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए इसे ‘अटल शताब्दी’ का नाम दिया. यह परियोजना रैपिड रेल के निकट होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नागरिकों के लिए सस्ते और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराएगी.

‘मेरठ को विकास का एक नया केंद्र बनाएगी योगी सरकार’

उन्होंने कहा कि यह टाउनशिप मेरठ को एक नया स्वरूप देगी, जिसमें आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं के साथ-साथ स्कूल, तकनीकी संस्थान और मेडिकल कॉलेज भी होंगे. इस परियोजना से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और मेरठ को विकास का एक नया केंद्र बनाया जाएगा.

Advertisement

उन्होंने मेरठ की बदलती छवि पर जोर देते हुए कहा कि पहले मेरठ की पहचान ‘सोतीगंज’ जैसे चोर बाजार से थी, लेकिन आज यह शहर रैपिड रेल, 12-लेन एक्सप्रेसवे और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत स्पोर्ट्स आइटम्स के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है. मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित हो रही है. मेरठ से प्रयागराज तक देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक लोकार्पित होगा, जो मेरठ से लखनऊ की दूरी मात्र 6 घंटे कर देगा. उन्होंने इनर रिंग रोड और सर्किट हाउस के पुनर्निर्माण जैसे अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की.

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मालेगांव जैसे मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मालेगांव की घटना में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर राष्ट्रवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की थी. आतंकवाद के प्रति उनकी नरम नीति और समाज को जाति-क्षेत्र के आधार पर बांटने की रणनीति देश के लिए हानिकारक रही है. क्या कांग्रेस अपने इस पाप के लिए देश से माफी मांगेगी? सपा और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है. डबल इंजन सरकार राष्ट्रवाद और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो बिना भेदभाव के सबके विकास को सुनिश्चित करती है.

सीएम योगी ने की स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील

Advertisement

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के विजन को दोहराते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' योजना मेरठ के स्पोर्ट्स आइटम्स को वैश्विक पहचान दे रही है. हमें विदेशी सामान की जगह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि हमारा पैसा आतंकवाद जैसी गतिविधियों में न जाए.

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि रक्षाबंधन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर विकास की बस सेवाओं को हम बहनों के लिए फ्री में यातायात के लिए छोड़ेंगे. तीनों दिन फ्री में यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे. बहनें उत्तर प्रदेश के अंदर जहां भी यात्रा करना चाहेंगी, परिवहन निगम की बस में निःशुल्क सुविधा अवश्य प्राप्त होगी. इस दौरान यातायात में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें