PM Modi पर Prakash Raj ने निकाली भड़ास, तो लोगों ने लगाई दी क्लास
बॉलीवुड और साउथ की फ़िल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज बस एक ही मौक़ा ढूँढते हैं की आख़िर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कैसा किया जाए।प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान करने की दुकान खोल रखी है।हर दूसरे दिन वो पीएम मोदी पर अपनी भड़ास निकालते ही रहते हैं
बॉलीवुड और साउथ की फ़िल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज बस एक ही मौक़ा ढूँढते हैं की आख़िर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कैसा किया जाए ।प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान करने की दुकान खोल रखी है।हर दूसरे दिन वो पीएम मोदी पर अपनी भड़ास निकालते ही रहते हैं।देश में फ़िलहाल लोकसभा चुनाव का माहौल है, 6 चरणों के मतदान हो चुके हैं, 1 जून को सातवें चरण का मतदान है, जिसके बाद 4 जून को नतीजे धोषित किए जाएँगे और फिर साफ़ हो जाएगा की देश में किसकी सरकार बनेगी।चुनाव के बीच प्रकाश ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मज़ाक़ उड़ा दिया है।
दरअसल कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू दिया था, इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था- पहले जब तक मां जिंदा थी मुझे लगता था की शायद जैविक रूप से मुझे जन्म दिया गया है। मां के जाने के बाद सारे अनुभव को मैं जोड़ कर देखता हूँ तो मैं कन्विंस हो चूका हूं, शायद मैं गलत हो सकता हूं, आलोचक, लेफ्ट लोग तो मेरी धज्जिया उड़ा देंगे, मेरे बाल नोच लेंगे। मैं कन्विंस हो चुका हूँ की परमात्मा ने मुझे भेजा है।ये ऊर्जा जैविक शरीर से नहीं मिली है, ये ऊर्जा ईश्वर मुझसे कुछ काम लेना है, इसलिए मुझे विधा भी दी है, सामर्थ्य भी दिया है, नेक दिल भी दी है और प्रेरणा भी वही दे रहा है। पुरुषार्थ करने का सामर्थ्य भी दे रहा है और मैं कुछ नहीं हूं, एक यंत्र हूं जो ईश्वर मेरे रूप में मुझसे लेना तय करता है और इसलिए मैं जब भी कुछ करता हूं तो मैं मानता हूं शायद ईश्वर मुझसे करवाना चाहता है।
अब पीएम मोदी के इसी इंटरव्यू की एक क्लिप को प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर शेयर की है, और पीएम मोदी पर मज़ाक़ उड़ाते हुए लिखा - भगवान जरूर पागल होंगे ।भारत का परीक्षण कर रहे हैं।अपने #TestTubeBaby के साथ.. आप क्या सोचते हैं #justasking.
मोदी का अपमान देश की जनता से नहीं हुआ बर्दाश्त
अब जिस तरह से प्रकाश राज ने मोदी का मजाक उड़ाने की कोशिश की है, वो लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ।सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रकाश राज की क्लास लगा दी है।एक यूज़र ने लिखा - आपके दूसरे बेटे का जन्म कैसे हुआ मिस्टर प्रकाश राज? क्या आप बच्चे के लिए याचना करने के लिए मंदिरों में नहीं गए? आज आप उसी भगवान का मजाक उड़ाते हैं. कुछ लोगों को खुश करने के लिए आप कितना नीचे जा सकते हैं।इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा - पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भारत की जनता ने आपको आपकी जगह दिखा दी, फिर भी आप भौंक रहे हैं,2019 के लोकसभा चुनावों में आपके बयान के बारे में क्या कहना है "बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी, इसे लिख लें”।वहीं एक और ने लिखा - प्रकाश तीसरे क्लास अभिनेता. कोई भी आपको गंभीरता से नहीं लेता. 2024 Modijee PM again . वहीं एक और यूज़र ने लिखा - अच्छे से सुनो,क्या बोल रहे हैं?भगवद गीता पढ़े होते तो पता चलता और वैसे, वह यह नहीं कह रहे हैं कि वह अवतारी भगवान हैं। कब हिंदू धर्म के बारे में मैं अच्छे से पढ़ोगे ।
पीएम मोदी का मज़ाक उड़ाना और भगवान का अपमान करना प्रकाश राज को महंगा पड़ गया है।प्रकाश राज ने उम्मीद भी क्या की जा सकती है, जो सनातन धर्म की तुलन डेंगू और बुख़ार से कर दे ,ऐसे शख़्स की भगवान को लेकर क्या ही मानसिकता होगी।प्रकाश राज ने पोस्ट के जरीए जिस तरह से ये भड़ास निकाली है, वो पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वो कई बार तरह की हरकतें करके ख़ुद की फ़ज़ीहत करवा चुके हैं।बता दें कि प्रकाश राज कांग्रेस सर्मथक हैं, वो ख़ुद कर्नाटक से आते हैं,जहां कांग्रेस की सरकार है,ऐेसे में एक्टर की विचार धारा का साफ़ पता चलता है..चुनाव के बीच वो कई बार पीएम मोदी पर तंज कस चुके हैं, और अब एक बार फिर से अपनी भड़ास निकाल कर वो बुरे फँस गए हैं।
बंगाल में CM शुवेंदु अधिकारी की 3D यानी कि पहचानो, पकड़ो और वापस भेजो की नीति का खौफ बांग्लादेशी घुसपैठियों में साफ दिख रहा है. मालदा में होल्डिंग सेंटर शुरू होते ही इन लोगों में भगदड़ मच गई है.
बिहार CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वो राज्यसभा जाने वाले हैं और जल्द CM पद भी छोड़ सकते हैं.
‘जनता दर्शन’ में जमीन व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी आए. मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई का आदेश दिया. लखनऊ से आए एक फरियादी ने अवैध कॉलोनी से जुड़ा मुद्दा उठाया, जिस पर सीएम ने आवास आयुक्त को संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘इन मुद्दों को जिस तरह से समाज के सामने पेश किया गया, उसमें कमी रह गई. सरकार की मंशा किसी को भी प्रताड़ित करने की नहीं है.’
योगी सरकार की योजना से जुड़कर सोनभद्र की ‘लखपति दीदी’ ने दुग्ध उत्पादन के जरिए 2 साल में 67 लाख रुपये कमाकर न केवल 14 सदस्यों के परिवार को खुशहाली दी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सफलता की एक नई मिसाल पेश की है.
दिल्ली ATS के लिए सिरदर्द बना आतंकी शब्बीर अहमद बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है. वह बांग्लादेश में बैठकर भारत को दहलाने की साजिश रच रहा था. उसकी गिरफ्तारी के साथ बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर दो और कार्गो भारत पहुंचने वाला है. इन्हें खाड़ी से सुरक्षित इंडियन नेवी निकाला और एस्कॉर्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
BJD सांसद सस्मित पात्रा ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में संसदीय समिति से इस्तीफा दिया. दुबे ने बीजू पटनायक को नेहरू और CIA के बीच कड़ी बताया था, जिस पर BJD नेताओं ने इसे ओडिशा का अपमान बताया.