×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिना टिकट चलने वालों पर पश्चिम रेलवे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 30 दिनों में वसूला 9 करोड़ का जुर्माना

पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाकर 30 दिनों में 9 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है, जिससे नियम तोड़ने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया है.

Author
24 Feb 2026
( Updated: 24 Feb 2026
07:30 AM )
बिना टिकट चलने वालों पर पश्चिम रेलवे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 30 दिनों में वसूला 9 करोड़ का जुर्माना
Advertisement

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि यह एक ऐसा जोखिम है जो आपने सम्मान और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है. लेकिन लोग चंद पैसे बचाने के लिए यह चालाकी करते हैं, और अक्सर ये चालाकी भारी नुकसान में बदल जाता है. रेलवे द्वारा हमेशा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है और ऐसे लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना लिया जाता है. आपको बता दें कि पश्चिम मध्य रेल द्वारा चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में इस साल के पहले माह जनवरी में लगभग नौ करोड़ रुपए के राजस्व की वसूली की गई. यह आंकड़ा पिछले साल से कहीं ज्यादा है. 

रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से वसूले 8.94 करोड़ रुपये

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भोपाल सहित तीन मंडल है. तीनों मंडलों में यात्री गाड़ियों और स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल एक लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल आठ करोड़ 94 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है. जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गए जुर्माने (कुल सात करोड़ 39 लाख रुपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है. साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है. 

भोपाल मंडल का एक्शन- 45 हजार केस, 2.72 करोड़ रुपये जुर्माना

भोपाल मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से बिना टिकिट, लगेज,अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ 72 लाख रुपए का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि बिना टिकट यात्रा न करें. उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वित प्रयास से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे.

Advertisement

सुरक्षित यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

यह भी पढ़ें

इसके साथ ही रेल प्रबंधन द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधापूर्ण यात्रा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं. त्योहारों के मौसम में भीड़ अधिक होने पर यात्री गाड़ी रवाना होने के समय सुरक्षा बलों की खास तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें