×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू’ बंगाल में गरजे PM मोदी, ममता सरकार को चेताया

असम के बाद PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली की. इस दौरान उन्होंने 18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया और TMC सरकार पर तीखा वार किया.

Author
14 Mar 2026
( Updated: 14 Mar 2026
07:19 PM )
‘जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू’ बंगाल में गरजे PM मोदी, ममता सरकार को चेताया
Advertisement

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले BJP एक्टिव हो गई है. PM मोदी खुद एक के बाद एक कई बार बंगाल का दौरा कर चुके हैं. 14 मार्च को असम के बाद PM ने बंगाल का दौरा किया. इस दौरान कोलकाता में उन्होंने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

PM मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य में बदलाव का आह्वान किया. 

बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं- PM

रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और जोश साफ बता रहा है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है और वे किस तरह का बदलाव चाहते हैं. ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल ने देश को दिशा दी है, तब यह मैदान बंगाल की आवाज बनकर सामने आया है. 

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज पूरे हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी. इसी का नतीजा था कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का अंत हुआ. आज एक बार फिर इसी ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है.’

महाजंगलराज का खात्मा होगा- PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बंगाल की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब हर जगह दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा, "बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है. अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा और महाजंगलराज का खात्मा होगा. इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है, 'चाई भाजपा सरकार, अबकी बार'

PM मोदी ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए राज्य सरकार ने हरसंभव कोशिश की. TMC ने रैली में आने वाले लोगों को चोर कहकर अपमानित किया लेकिन बंगाल की जनता अच्छी तरह जानती है कि असली चोर कौन हैं. उन्होंने कहा, ‘TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी लेकिन बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है कि असली चोर कौन हैं. अपनी कुर्सी जाते देख यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है.’ उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बाधाएं खड़ी की गईं. पुल बंद करवा दिए गए, गाड़ियों को रोका गया, ट्रैफिक जाम कराया गया और भाजपा के झंडे व पोस्टर तक हटवा दिए गए. 

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए. आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दीं, ट्रैफिक जाम करवाया और भाजपा के झंडे-पोस्टर फड़वा दिए लेकिन आज के इस जनसैलाब को वे रोक नहीं पाए.’ अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में 'महाजंगलराज' लाने वालों के लिए अब समय खत्म होने वाला है. राज्य में कानून का राज लौटने वाला है और जो भी कानून तोड़ेगा या अत्याचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. 

उन्होंने कहा, ‘बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा और जो अत्याचार करेगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. चुन-चुनकर सभी जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा.’

यह भी पढ़ें- ‘जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम’ PM मोदी का कांग्रेस पर तगड़ा वार

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, अब बदलाव की आंधी को रोका नहीं जा सकता. मां दुर्गा का आशीर्वाद BJP और NDA के साथ है और यही आशीर्वाद बंगाल में परिवर्तन की ताकत बनेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें