×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी: मिर्जापुर में धर्म की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में विंध्याचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने तीसरे आरोपी विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया.आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है.वह एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बता रहा था.वह धन, नौकरी व शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था.अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

Author
23 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:42 AM )
यूपी: मिर्जापुर में धर्म की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एक आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धर्म की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था.पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

धर्म परिवर्तन मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

मामले में विंध्याचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने तीसरे आरोपी विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया.आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है.वह एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बता रहा था.वह धन, नौकरी व शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था.अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

दरअसल, विंध्याचल थाना में 22 जून को विनय प्रताप सिंह, पुत्र लल्लन सिंह, निवासी भतड़ा, थाना जिगना ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन करने के संबंध में तहरीर दी थी.तहरीर के आधार पर थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई.

यीशु दरबार के नाम पर चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल

Advertisement

इससे पहले थाना विंध्याचल पर पंजीकृत मुकदमे में विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए यीशु दरबार के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को 23 जून को पकड़ा गया.

मिर्जापुर के सीओ सिटी विवेक जावला ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "धर्मेंद्र कुमार विंध्याचल थाना क्षेत्र के डेगहा कलना गहरवार का रहने वाला है.उसने 2003 में एक ट्रस्ट के नाम पर कलना गहरवार में जमीन खरीदी थी.मूल रूप से वह चंदौली जिले के नौगढ़ का निवासी है."

केरल का रहने वाला है आरोपी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया, "आज विजय कुमार पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है तथा एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बताता है.वह धन, नौकरी और शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें