×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस...' AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP, संबित पात्रा बोले- यह संयोग नहीं, प्रयोग है

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने हमला बोला. सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह साजिश राहुल गांधी के निर्देश पर रची गई थी.

'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस...' AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP, संबित पात्रा बोले- यह संयोग नहीं, प्रयोग है
Social Media
Advertisement

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कड़ा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन कोई साधारण घटना नहीं थी, बल्कि इसकी योजना राहुल गांधी के निवास पर बनाई गई थी. उनका कहना था कि यह 'कोई संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग है'

विरोध का तरीका पर उठा सवाल 

संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले रजिस्ट्रेशन करवाया, फिर उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर प्रवेश किया और अंदर जाकर टॉपलेस प्रदर्शन किया. उनके अनुसार यह पूरे भारत और खासकर Gen-Z के युवाओं के लिए एक संदेश है कि विपक्षी नेता जानबूझकर देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

कांग्रेस पर बीजेपी का आरोप

Advertisement

बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस विरोध के जरिए AI इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और युवाओं के प्रयासों का मजाक उड़ाया. पात्रा ने इसे 'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस' गतिविधि बताते हुए जोर दिया कि कांग्रेस को यह समझने की शक्ति नहीं है कि AI समिट कोई पार्टी इवेंट नहीं है, बल्कि यह विश्व स्तरीय तकनीकी समिट है, जिसमें प्रदर्शन नहीं होना चाहिए था. उनके अनुसार, यह केवल वर्तमान विरोध तक सीमित नहीं है. उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि पहले नेहरू को भी एक सपेरे के साथ तस्वीर खिंचवाते देखा गया था, जिससे दुनिया में भारत की छवि प्रभावित हुई थी. आज, पात्रा का दावा है, राहुल गांधी के इस निर्देशित प्रदर्शन ने भारत की तकनीकी क्षमताओं और युवाओं की मेहनत को बदनाम करने की कोशिश की है.

चार कार्यकर्ता गिरफ़्तार 

दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल में नया तनाव पैदा कर दिया है और समिट में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स और प्रतिभागियों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि राजनीतिक विरोध और वैश्विक तकनीकी मंचों के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए. AI समिट के आयोजक इस घटना को लेकर सतर्क हैं और भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें