×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी की वो 5 बड़ी मस्जिदें जो जिसपर हो रहा खूब विवाद

आज हम उत्तर प्रदेश की उन पांच बड़ी मस्जिदों की बात करेंगे जो इस वक़्त विवादों में है और योगी राज में उन सबका सर्वे कराकर सच निकालने की तैयारी है

Author
08 Dec 2024
( Updated: 06 Dec 2025
06:13 AM )
यूपी की वो 5 बड़ी मस्जिदें जो जिसपर हो रहा खूब विवाद
Advertisement

अजमेर का दरगाह शरीफ़ हो, दिल्ली का जामा मस्जिद हो, या फिर यूपी में संभल और बदायूं की जामा मस्जिद हो, हर जगह विवाद चल रहा है, हिंदू संगठनों ने जिस तरह से मस्जिदों को अवैध बताते हुए दावा ठोका है उसके बाद राजनीति भी खूब हो रही है, एक के बाद एक मस्जिदों के सर्वे की बात हो रही है, ऐसे में आज हम उत्तर प्रदेश की उन पाँच बड़ी मस्जिदों की बात करेंगे जो इस वक़्त विवादों में है और योगी राज में उन सबका सर्वे कराकर सच निकालने की तैयारी है 


संभल की जामा मस्जिद 

संभल की जामा मस्जिद का सर्वे कराने के लिए वकील विष्णु शंकर जैन ने याचिका दायर करते हुए ये कहा कि, ये हरिहर मंदिर है, जिसके बाद सेशन कोर्ट ने सर्वे का आदेश जारी कर दिया, हालांकि सर्वे के विरोध में खूब बवाल भी हुआ, जिसके बाद सीएम योगी ने आदेश दिया कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाना चाहिए 


बदायूं की जामा मस्जिद 

बदायूं की जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है, साल 2022 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई लगातार चल रही है 

Advertisement


मुजफ्फरनगर की मस्जिद

मुजफ्फरनगर जिले के रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बनी एक मस्जिद को लेकर हिंदू शक्ति संगठन ने जांच की मांग थीइसमें दावा किया गया है यह प्रॉपर्टी 'शत्रु संपत्तिहैंडेढ़ साल पहले मुजफ्फरनगर प्रशासन से लेकर लखनऊ तक इस मस्जिद को लेकर शिकायत करते हुए जांच की मांग की थीइसके बाद इस मांग पर  प्रशासन ने स्तरीय जांच के लिए टीम गठित की जिसमें पाया रेलवे स्टेशन के सामने बनी मस्जिद 'शत्रु संपत्तिपर हैइस जामीन को गृह मंत्रालय ने 'शत्रु संपत्तिघोषित कर दिया है

Advertisement


जौनपुर की अटाला मस्जिद 

जौनपुर की मशहूर अटाला मस्जिद में मंदिर होने का दावा किया गया हैस्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने जौनपुर कोर्ट में मुकदमा दायर किया हैयाचिका में वहां पर पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की गई हैअटाला मस्जिद प्रशासन की तरफ से अब इस मामले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की हैअब हाई कोर्ट को तय करना है कि जौनपुर की अदालत में मुकदमें की सुनवाई हो सकती है या नहीं


Advertisement

वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद

हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां पर भगवान विश्वेश्वर का ज्योर्तिलिंग थाजिसे तोड़कर औरंगज़ेब ने मस्जिद बनवाई थीवाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर अब तक सर्वे हो चुका हैकई मामले अदालत में हैं, ASI की रिपोर्ट के अनुसारज्ञानवापी मस्जिद पहले मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनी थीरिपोर्ट में खंडित मूर्तियां और हिंदू साक्ष्य के प्रमाण मिले हैं

यह भी पढ़ें


तो उत्तर प्रदेश की ये वो पांच बड़ी मस्जिद हैंजिनपर विवाद चल रहा है और लगातार बवाल हो रहा हैकई मस्जिदों के मामले कोर्ट में हैंकुछ मस्जिद में मंदिर होने के साक्ष्य मिले हैंदेखना होगा कि आगे इन मस्जिदों को लेकर क्या कुछ होता है

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें