×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं', ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ज्ञान, विज्ञान, खेल तक, 'मन की बात' में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 2025 की कई तस्वीरें, कई चर्चाएं और कई उपलब्धियों के बारे में बात की, जिन्होंने पूरे देश को एक साथ जोड़ दिया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की बात कर बताया कि कैसे इसने भारत की ताकत से पूरी दुनिया का परिचय कराया. उन्होंने आगे कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ.

Author
28 Dec 2025
( Updated: 28 Dec 2025
06:52 AM )
'भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं', ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ज्ञान, विज्ञान, खेल तक, 'मन की बात' में बोले PM मोदी
PM Modi Mann Ki Baat (File Photo)
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 129वें संस्करण में विभिन्न मुद्दों पर बात की. उन्होंने साल 2025 में देश की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत ने इस साल विज्ञान और स्पेस के सेक्टर में बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन  शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने. पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं. भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज़्यादा हो गई है."

'ऑपरेशन सिंदूर' हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी. 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "इस साल 'ऑपरेशन सिंदूर' हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना. दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आईं. लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किए."

Advertisement

वंदे मातरम् के 150 साल पर भी पीएम मोदी ने की बात

उन्होंने आगे कहा कि यही जज्बा तब भी देखने को मिला जब 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे हुए. मैंने आग्रह किया था कि 'हैशटैग वंदे मातरम 150' के साथ अपने संदेश और सुझाव भेजें. देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

खेलों में भी भारत को मिली बड़ी कामयाबी!

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी यादगार साल रहा. पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया. भारत की बेटियों ने 'ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप' जीतकर इतिहास रच दिया. एशिया कप में भी तिरंगा शान से लहराया. पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर यह साबित किया कि कोई बाधा हौसलों को नहीं रोक सकती है. 

Advertisement

साइंस और स्पेस में भारत की लंबी छलांग!

उन्होंने याद किया कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई. पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सेंटर तक पहुंचे. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने. भारत में चीतों की संख्या भी 30 से ज्यादा हो चुकी है.

राम मंदिर पर ध्वजारोहण हर भारतीय के लिए गर्व की बात!

आस्था, संस्कृति और भारत की विरासत की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया. साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया. स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया. लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो और भारत की मिट्टी की सुगंध हो.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ देश आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

तमिल भाषा के प्रति दिख रहा एक नया आकर्षण: PM मोदी

वहीं बीते दिनों वाराणसी में हुए काशी-तमिल संगमम् को लेकर पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि, "इस साल, वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम' के दौरान, तमिल सीखने पर खास ज़ोर दिया गया. 'तमिल सीखो-तमिल करकलम' थीम के तहत, वाराणसी के 50 से ज़्यादा स्कूलों में खास कैंपेन चलाए गए... तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है... मुझे खुशी है कि आज देश के दूसरे हिस्सों में भी युवाओं और बच्चों में तमिल भाषा के प्रति एक नया आकर्षण दिख रहा है. यही भाषा की ताकत है. यही भारत की एकता है."

'यंग लीडर्स डायलॉग' में लूगा हिस्सा: PM मोदी

यह भी पढ़ें

मन की बात में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "कई युवा मुझसे पूछते हैं कि वे अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन मुझे कैसे दे सकते हैं? युवाओं की इस जिज्ञासा का समाधान 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' है... अगले महीने की 12 तारीख को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया जाएगा. उसी दिन 'यंग लीडर्स डायलॉग' भी ऑर्गनाइज़ किया जाएगा, और मैं भी उसमें ज़रूर हिस्सा लूंगा... मुझे इस इवेंट का इंतज़ार है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें