×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘देश के स्वाभिमान से समझौता किया’! नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, गिनाईं गांधी परिवार की ‘ऐतिहासिक गलतियां’

नितिन नवीन ने कांग्रेस पर देश के स्वाभिमान से समझौता करने का आरोप लगाते हुए गांधी परिवार की ‘ऐतिहासिक गलतियों’ पर हमला बोला है. जानिए, उन्होंने क्या कहा?

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
08:30 AM )
‘देश के स्वाभिमान से समझौता किया’! नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, गिनाईं गांधी परिवार की ‘ऐतिहासिक गलतियां’
Advertisement

बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह 'समझौता मिशन' की कहानी है, जिसमें देश के हितों से समझौता कर परिवार के हितों को प्राथमिकता दी गई. नितिन नवीन ने कहा कि एक समय जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि 45 करोड़ लोग उनके लिए एक 'जिम्मेदारी' हैं. उन्होंने कहा, "1954 में किस प्रकार नेहरू ने बिना किसी रिवॉर्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया”. 

नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘विदेशी शक्तियों की कठपुतली’ बताया

नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर रक्षा सौदों के जरिए निजी बैंक खाते भरने के आरोप लगाए. नवीन ने राजीव गांधी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय रक्षा सेवाओं का उपयोग निजी वित्तीय हितों को मजबूत करने के लिए किया गया. नितिन नवीन ने राहुल गांधी को 'विदेशी शक्तियों की कठपुतली' कहते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास सीआईए की फंडिंग से दागदार रहा है. 

सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना

Advertisement

नितिन नवीन ने आगे कहा कि सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन पर भी सवाल उठते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के माध्यम से उन्होंने 'सुपर प्रधानमंत्री' की तरह काम किया और समानांतर सरकार चलाई. उन्होंने दावा किया कि इसी अवधि में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी सरकार और निवेशक जॉर्ज सोरोस के नेटवर्क से फंडिंग मिली.

राहुल को बताया नकारात्मक राजनीति का चेहरा

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नकारात्मक राजनीति का चेहरा माना जाता है. उनके अनुसार राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं, जिनमें से कई में सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने सवाल उठाया कि इन यात्राओं के पीछे क्या उद्देश्य था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशी नेताओं, जैसे इल्हान ओमर और जॉर्ज सोरोस से मुलाकातें भी इसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए.

‘राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता सजग’

Advertisement

यह भी पढ़ें

नितिन नवीन ने कहा कि देश का युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है और यदि किसी भी तरह से उन्हें गुमराह करने की कोशिश होती है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस तथाकथित 'समझौता मिशन' को समझ चुकी है और देशहित को सर्वोपरि मानती है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता सजग है और भविष्य में वही नेतृत्व स्वीकार करेगी जो देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हो.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें