×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के नाम का हुआ ऐलान, राजीव बिंदल को तीसरी बार मिला मौका, जानिए कैसा है राजनीतिक अनुभव?

हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है. वैश्य बिरादरी से आने वाले राजीव बिंदल को तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है. वह साल 2002 से 2022 तक लगातार 5 बार विधायक रहे हैं. उन्हें पार्टी के नेताओं ने सर्वसम्मति के साथ निर्विरोध चुना है.

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के नाम का  हुआ ऐलान, राजीव बिंदल को तीसरी बार मिला मौका, जानिए कैसा है राजनीतिक अनुभव?
Advertisement

पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्षों के नामों को लेकर चल रही चर्चा के बीच हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है. बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है. वह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं. इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की है. जानकारी के लिए बता दें कि राजीव बिंदल सोमवार को नामांकन भरने वाले एकमात्र प्रत्याशी थे. यही वजह रहा कि वह निर्विरोध चुने गए. खबरों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के अंदर देश के कई अन्य राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. इनमें कई राज्यों में पिछले अध्यक्ष को मौका मिलने के आसार हैं. तो चलिए जानते हैं कि कौन है राजीव बिंदल और उनके पास कितने वर्षों का राजनीतिक अनुभव है? 

आखिर राजीव बिंदल को ही क्यों चुना गया?  

बता दें कि वैश्य बिरादरी से आने वाले राजीव बिंदल को हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान तीसरी बार सौंपी गई हैं. कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि पार्टी ने प्रदेश में राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए उन्हें फिर से मौका दिया है. हिमाचल प्रदेश के बड़े चेहरों की बात की जाए, तो जयराम ठाकुर हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, वह राजपूत बिरादरी से आते हैं. दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही हिमाचल प्रदेश की तरफ से केंद्र में एक बड़े चेहरे हैं. वह ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं. यही वजह रहा कि पार्टी ने ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य बिरादरी के वोटरों में अपना संतुलन बनाने के लिए राजीव बिंदल के नाम पर मुहर लगाई है. 

निर्विरोध चुने गए राजीव बिंदल

Advertisement

सबसे खास बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश बीजेपी में उनके नाम पर पार्टी के अन्य नेताओं की तरफ से कोई विरोध नहीं देखने को मिला. सभी ने एकजुटता के साथ उनका समर्थन किया और वह निर्विरोध चुने गए.

कैसा है राजनीतिक सफर? 

राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के कई बड़े चेहरों में से एक हैं. साल 2002 से लेकर 2022 तक वह लगातार 5 बार विधायक रहे हैं. उन्होंने सोलन से 3 और नाहन सीट से 2 बार चुनाव जीता है. वहीं साल 2007 से 2012 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार में उन्होंने 5 साल तक बतौर स्वास्थ्य मंत्री काम किया है. राजीव बिंदल को पहली बार साल 2018 में सर्वसम्मति के साथ प्रदेश की 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था. वह इस पद पर 2020 तक बने रहें. अप्रैल 2023 में वह फिर से नियुक्त किए गए, लेकिन उससे पहले उन्होंने राज्य में भाजपा प्रमुख के रूप में अपना एक संक्षिप्त कार्यकाल पूरा किया था.

Advertisement

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में कौन-कौन शामिल?

हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. इनमें पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पार्टी महासचिव बिहारी लाल शर्मा, पवन काजल, त्रिलोक कपूर, संजीव कटवाल पायल वैध और राजीव सैजल को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है. 

राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्यों के नाम

बीजेपी ने राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. इनमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रनौत, लोकसभा सदस्य सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्यों के रूप में चुना गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि अगले कुछ घंटे के अंदर देश के अन्य राज्यों के भी प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो सकता है. पार्टी की तरफ से बैठक के जरिए नाम को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें