×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी रहे उपस्थित!

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे।

Author
04 Feb 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:43 PM )
भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी रहे उपस्थित!
Google
Advertisement

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने गंगा पूजन भी किया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश एक साथ प्रयागराज पहुंचे।आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ....

हवाई अड्डे से दोनों सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे

हवाई अड्डे से दोनों सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों को दाना भी खिलाया। उनका लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया

भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया। वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसला अफजाई की। गौरतलब है कि वसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान के मौके पर करोड़ों आस्थावान लोगों ने डुबकी लगाई। अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का स्नान चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बहुत व्यापक रही। 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ का डिजिटल स्वरुप भी रहा आकर्षण का केंद्र

बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहा। जहां हर व्यक्ति इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरे में सुरक्षित करने के लिए उत्साहित नजर आया। संगम तट पर फूल-मालाओं से लदे संतों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे पूरे महाकुंभ का माहौल और भव्य बन गया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 में पवित्र त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "महाकुंभ केवल भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है।" 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें