×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने इस रिश्ते के बारे में कई जानकारी साझा की है. फिलहाल उनकी पोस्ट इस वक्त खूब चर्चाओं में है.

तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं
Advertisement
लालू प्रसाद यादव के बेटे पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने रिलेशनशिप के बारे में बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी है. वायरल हो रही पोस्ट में वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के जरिए इस रिश्ते को लेकर कुछ और भी बाते लिखीं हैं. हालांकि , उन्होंने वर्तमान पोस्ट से पहले भी एक पोस्ट किया, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया था. फिर थोड़ी देर बाद उसी फोटो और कैप्शन के साथ दोबारा से वही पोस्ट डाला. जो कुछ ही देर में चर्चाओं का विषय बन गई. 

'12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं'

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही है उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं. मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हूं, आप लोग मेरी बातों समझेंगे.' 

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा यह पोस्ट 

अक्सर अपनी बातों और पोस्ट के जरिए चर्चाओं में रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने अपनी 12 साल की रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है. कई लोगों ने इस पोस्ट के जरिए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है. कुछ लोगों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव को उनकी नई बहू मिल गई. हर कोई जानना चाह रहा है कि क्या यह रिश्ता अब शादी में तब्दील होगा? 

2018 में हुई थी तेज प्रताप यादव की शादी 

बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में हुई थी. हालांकि, कुछ ही महीने बाद पत्नी ऐश्वर्या के साथ हुई अनबन और विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे. फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है, लेकिन तेज प्रताप की इस नई पोस्ट से उनकी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल आगे क्या कुछ होता है. यह देखने वाली बात होगी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें