×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

थलपति विजय की रैली में समर्थक की मौत, AIADMK ने साधा निशाना, कहा- TVK की रैली में ताबूत लेकर जाएं

Tamil Nadu Vijay Rally Incident: पिछले साल 27 सितंबर को विजय थलपति की रैली में भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी. इस बार सेलम की रैली में बड़ा हादसा हो गया.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
12:37 PM )
थलपति विजय की रैली में समर्थक की मौत, AIADMK ने साधा निशाना, कहा- TVK की रैली में ताबूत लेकर जाएं
Advertisement

तमिल स्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के चीफ थलपति विजय का विवादों से नाता खत्म नहीं हो रहा है. एक बार फिर उनकी रैली में बड़ा हादसा हो गया. तमिलनाडु के सलेम में TVK की रैली में एक शख्स की जान चली गई. मौत की वजह हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन बताई जा रही है. 

मृतक की पहचान उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर 37 वर्षीय सिराज के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उन्हें हृदय रोग था और लगभग एक साल पहले उनकी हृदय की सर्जरी हुई थी. पुलिस के अनुसार, सिराज शीलनायक्कनपत्ती के पास केवीपी गार्डन में विजय थलपति की रैली में पहुंचे थे. तेज धूप और गर्मी के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. कार्यक्रम स्थल पर खड़े-खड़े वह बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने माना नैचुरल डेथ

Advertisement

घटना के समय TVK चीफ विजय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. सेलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआत में इसे नैचुरल डेथ माना जा रहा है. बताया जा रहा है इस दुखद घटना के बावजूद थलपति विजय की सभा जारी रही. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्षमता से ज्यादा लोगों को एंट्री क्यों दी गई. 

विजय की रैली में फिर हादसा, फिर उठे सवाल 

हजारों की भीड़ और इंतजाम न के बराबर, थलपति विजय की रैली में एक शख्स की मौत के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. बताया जा रहा है इवेंट में भारी भीड़ उमड़ी थी लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए. आयोजन स्थल पर केवल पांच हजार लोगों के जमा होने की जगह थी, लेकिन 7000 लोगों को एंट्री दी गई. जिससे भीषण गर्मी और भीड़ के दबाव में विजय के समर्थक की जान चली गई. 

इससे पहले तमिलनाडु के करूर में विजय थलपति की रैली में बड़ा हादसा हुआ था. रैली में भगदड़ में करीब 41 लोग मारे गए थे. उस समय भी इंतजामों पर तमाम सवाल उठे थे, लेकिन विजय थलपति भगदड़ के बीच चुपचाप प्राइवेट जेट लेकर वहां से निकल गए. 

Advertisement

AIADMK का सोशल मीडिया पोस्ट

AIADMK ने विजय पर साधा निशाना 

Advertisement

यह भी पढ़ें

TVK की रैली में हुई इस दुखद घटना पर तमिलनाडु में सियासत गर्मा गई है. विपक्षी पार्टी AIADMK ने तंज कसते हुए कहा, ऐसा लगता है कि विजय की रैली में शामिल होना है तो लोगों को ताबूत साथ ले जाना चाहिए. AIADMK के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर घाना के मशहूर डांसिंग पेलबियरर्स का वीडियो शेयर किया, जो ताबूत उठाकर खास अंदाज में नाचने के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें