×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कैसे की गई राजा रघुवंशी की हत्या...किसने किया था पहला वार? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आई सामने, सभी सवालों से उठ गया पर्दा

मेघालय मर्डर मिस्ट्री से अब धीरे-धीरे पर्दा उठा रहा है. सोनम समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. इस केस में सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं. हत्या की रात क्या हुआ? कैसे की गई राजा की हत्या? कौन था इसका मास्टरमाइंड? इन सभी सवालों से पर्दा उठ गया है.

Author
09 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:35 AM )
कैसे की गई राजा रघुवंशी की हत्या...किसने किया था पहला वार? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आई सामने, सभी सवालों से उठ गया पर्दा
Advertisement

हनीमून पर गए इंदौर के कपल राजा और सोनम की जिंदगी ने शिलांग में एक खौफनाक मोड़ ले लिया. राजा की मिस्टीरियस मौत और सोनम के लापता होने के बाद बदहवासी में उसका मिलना इस मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बना रहा है. इसी बीच सोनम के अलावा चार और आरोपियों की गिरफ्तारी ने इस और इशारा किया कि राजा की हत्या प्रीमियर प्लान थी. इस केस में सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं. हत्या की रात क्या हुआ? कैसे की गई राजा की हत्या? कौन था इसका मास्टरमाइंड? इन सभी सवालों से पर्दा उठ गया है. 

हत्या की रात क्या हुआ था? 
22 मई को राजा और सोनम शिलांग के मावलखियात गांव पहुंचे और वहां से नोंग्रियाट गांव में मशहूर 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने गए. दोनों ने रात एक होमस्टे में बिताई. 23 मई की सुबह 6 बजे दोनों ने होटल से चेकआउट किया और किराए की स्कूटी पर सैर के लिए निकले. इसके बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई की रात को उनकी स्कूटी ओसारा हिल्स की पार्किंग में लावारिस हालत में मिली जो होमस्टे से 25 किलोमीटर दूर थी. 28 मई को जंगल में दो बैग मिले, जिनकी पहचान राजा और सोनम के भाई ने की. उसी दिन वेइसाडोंग फॉल्स की एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिसके पास एक खून से सना 'दाओ' (खासी जनजाति का हथियार) और सोनम के कपड़े मिले. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खुलासा किया कि राजा को बेरहमी से पीटा गया और चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई.

कैसे की गई राजा की हत्या? 
पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कि सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा था. इंदौर और मेघालय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार अन्य आरोपियों विक्की ठाकुर, आनंद, आकाश राजपूत और राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक, आनंद ने ही राजा पर सबसे पहले वार किया. उसके बाद सभी ने मिलकर राजा को मौत के घाट उतार दिया. खबर ये है कि प्रेमी राज हत्या का मास्टरमाइंड था और उसने ही हत्या की पूरी योजना बनाई. वह लगातार सोनम के संपर्क में था और फोन पर हर डिटेल ले रहा था.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राजा रघुवंशी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं और धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया था. 

Advertisement

सोनम भी हत्या में शामिल!
सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पता चला कि राजा की पत्नी सोनम भी इस साजिश क हिस्सा थी. पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. हत्या के बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया, जिसने इस केस को और रहस्यमय बना दिया. सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने दावा किया कि मेघालय पुलिस सोनम को फंसा रही है, उनकी बेटी बेकसूर है.

ताजा अपडेट्स
वहीं राजा के परिवार ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार कर दिया. परिवार ने इंदौर में बैनर लगाकर CBI जांच की मांग की, जिस पर लिखा था, "मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है." मेघालय पुलिस ने SIT गठित किया है, लेकिन परिवार को स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है.

यह भी पढ़ें

इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े किए हैं. क्या सोनम वाकई साजिश का हिस्सा थी, या वह भी किसी साजिश का शिकार हुई? राज कुशवाहा ने इस हत्या की योजना क्यों बनाई? शिलांग पुलिस और SIT इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है, देखना होगा कि आखिर इस हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें