×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीमा हैदर 3 दिन में जाएगी पाकिस्तान! क्या है वायरल हो रहे वीडियो और नोटिस का सच? वकील एपी सिंह का बड़ा खुलासा

सीमा हैदर को भारत छोड़ने की नोटिस मिलने के दावे को लेकर उनके वकील एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. लाइव हिंदुस्तान की बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा है कि "नोटिस तो तब दिया जाएगा. जब वह संपर्क में न हों. वह जमानत आदेश की शर्तों का पालन करते हुए उसी पते पर रह रही हैं. जो उन्होंने कोर्ट में लिख कर दिया है.

सीमा हैदर 3 दिन में जाएगी पाकिस्तान! क्या है वायरल हो रहे वीडियो और नोटिस का सच? वकील एपी सिंह का बड़ा खुलासा
Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे. सभी पाकिस्तानियों को अपने मुल्क वापस जाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. इनमें सभी का वीजा 27 अप्रैल के बाद अमान्य हो जाएगा. सरकार के अल्टीमेटम के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भाग कर भारत में रह रही सीमा हैदर को लेकर भी कई दिनों से सुर्खियां  तेज है कि क्या इन्हें भी देश छोड़ना होगा ?  सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं. इनमें एक दावा यह भी किया जा रहा है कि सरकार की तरफ से सीमा हैदर को एक नोटिस भेजा गया है. जिसमें लिखा है कि उन्हें 3 दिन के अंदर भारत छोड़कर अपने मुल्क वापस जाना है. वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वह पीएम मोदी और सीएम योगी से  अपील करती नजर आ रही हैं. ऐसे में अब इन दोनों दावों को लेकर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. 

भारत छोड़ पाक जाएगी सीमा हैदर?

सीमा हैदर को भारत छोड़ने की नोटिस मिलने के दावे को लेकर उनके वकील एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. लाइव हिंदुस्तान की बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा है कि "नोटिस तो तब दिया जाएगा. जब वह संपर्क में न हों. वह जमानत आदेश की शर्तों का पालन करते हुए उसी पते पर रह रही हैं. जो उन्होंने कोर्ट में लिख कर दिया है. न्यायालय का आदेश है कि वह ससुराल में ही रहेंगी और अपना पता नहीं बदलेंगी. देश छोड़ने का आदेश या नोटिस का दावा सब कुछ फर्जी है. सीमा को किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया गया है. उनके सभी मामले की जांच एटीएम कर रहा है. सभी दस्तावेज भी एटीएस के पास है." 

सीमा हैदर की नागरिकता से जुड़ा मामला राष्ट्रपति के पास लंबित

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने यह भी कहा है कि "उनकी नागरिकता से जुड़ा मामला राष्ट्रपति के पास लंबित है. उनका मामला अलग है और कोर्ट में विचाराधीन है." सीमा हैदर की कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूरी के सवाल पर एपी सिंह ने कहा कि "सीमा की एक बेटी बीमार है. वह अस्पताल में भर्ती है. उसकी देख-देख की वजह से वह बिजी हैं. सीमा पहलगाम हमले को लेकर काफी दुखी हैं. क्योंकि वह एक सनातनी हैं. पहलगाम में सनातनियों को मारा गया है."  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना - एपी सिंह

एपी सिंह ने यह भी खुलासा किया है कि "  सीमा हैदर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है. जिसमें वह हाथ जोड़कर कह रही है कि वह भारत की बहू हैं. उन्हें देश से न निकाला जाए. बता दें कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सीमा हैदर कहती नजर आ रही हैं कि " मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं. मुझे वापस न भेजा जाए."

2 साल पहले पाकिस्तान छोड़ भारत आई थी सीमा हैदर

बता दें कि 2 साल पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी. वर्तमान में वह गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के साथ रह रही है. दोनों पबजी गेम के जरिए एक दूसरे से जुड़े थे. सीमा ने दावा किया है कि उन्होंने सचिन से शादी कर हिंदू धर्म अपना लिया है. सीमा ने इसी साल 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है. उनका पहला पति पाकिस्तान में है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें