×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा हुई सख़्त, निजी जवानों की तैनाती बढ़ी

महाराष्ट्र के के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुरक्षा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पार्टी प्रमुख की निजी सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब उनकी निजी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मुंबई पुलिस के पास रहेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा हुई सख़्त, निजी जवानों की तैनाती बढ़ी
Advertisement
महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित नाम शिवसेना यूबीटी के प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुरक्षा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पार्टी प्रमुख की निजी सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब उनकी निजी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मुंबई पुलिस के पास रहेगी। इस ख़बर को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो राज्य के एक बड़े औद्योगिक समूह की तरफ से पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और परिवार को निजी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सक्रिय राजनेता होने के कारण उद्धव ठाकरे पर ख़तरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी ज़िम्मेदारी एक बड़े औद्योगिक समूह ने लिया और ठाकरे और उनके परिवार के लिए निजी सुरक्षा की व्यवस्था की। अब ठाकरे की निजी सुरक्षा के लिए 8 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। बीते वर्ष जनवरी में मातोश्री पर पुलिस कम होने के बाद अब वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात होने जा रहे हैं। सोमवार से सुरक्षा की समीक्षा कर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी के साथ मुआयना किया जा रहा था। अब नियमित सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते वर्ष पुलिस नियंत्रण कक्ष में उद्धव ठाकरे के घर (मातोश्री) के पास हमले की साजिश रचे जाने के संबंध फोन आया था। इसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।जानकारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह मुंबई-गुजरात ट्रेन में यात्रा कर रहा था। इस दौरान उसने चार-पांच लोगों को उद्धव ठाकरे के घर के सामने हमला करने की बात करते हुए सुना था। वे लोग उर्दू में हमले की साजिश के बारे में बात कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कॉल का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी थी।


बता दें कि जब उद्धव ठाकरे की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घटाने की जानकारी सामने आई थी, तब इसे लेकर उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, उस दौरान पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी सुरक्षा घटाई नहीं गई है। केवल उनके काफिले में जो अतिरिक्त वाहन हैं उन्हें हटाया गया है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें