×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

साइबर फ्रॉड पर रेलवे का कड़ा प्रहार, संदिग्ध मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें, रहें सतर्क!

भारतीय रेलवे ने साइबर धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर रेलवे ने पेंशनभोगियों को कहा कि कोई भी रेलवे अधिकारी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस साइबर सेल को दें.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
02:30 AM )
साइबर फ्रॉड पर रेलवे का कड़ा प्रहार, संदिग्ध मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें, रहें सतर्क!
Social_Media
Advertisement

साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी रेलवे अधिकारी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है और संदिग्ध कॉल या संदेशों की सूचना तुरंत पुलिस साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें.

रेलवे ने जारी किया अलर्ट  

रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, "यह बात सामने आई है कि कुछ साइबर जालसाज रेलवे अधिकारियों के नाम पर फर्जी फोन कॉल कर रहे हैं और एसएमएस/व्हाट्सएप संदेश भेज रहे हैं, जिसमें पीपीओ अपडेट, केवाईसी सत्यापन, अतिरिक्त पेंशन लाभ आदि के बहाने व्यक्तिगत और वित्तीय विवरण मांगे जा रहे हैं”. 

Advertisement

पेंशनधारियों को सावधान रहने की सलाह

बयान में आगे कहा गया, "पेंशनभोगियों को सूचित किया जाता है कि रेलवे पीपीओ या सेवा रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए कोई लिंक या संदेश नहीं भेजता है. किसी भी रेलवे अधिकारी को फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या कोई भी गोपनीय जानकारी मांगने का अधिकार नहीं है”. 

‘किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना साइबर सेल को दें’

Advertisement

साथ ही कहा कि पेंशनभोगियों को सतर्क रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इस संबंध में जागरूक करने की सलाह दी जाती है. किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दी जानी चाहिए.

इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कर चुके हैं आगाह

रेलवे लगातार धोखाधड़ी को लेकर कार्रवाई कर रहा है. संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी-रोधी उपायों के कारण 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर्स आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है, जिससे रियल यूजर्स के लिए निर्बाध बुकिंग सुनिश्चित हुई है.

600 करोड़ बॉट्स ब्लॉक, अब आधार-OTP से तत्काल बुकिंग

Advertisement

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के ई-टिकट सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह महीनों में (दिसंबर 2025) तक 6,043 करोड़ मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 3.99 लाख संदिग्ध बुकिंग से संबंधित 376 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया गया है. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में दुरुपयोग को रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग हेतु आधार आधारित वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन शुरू किया गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें