×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण, काचीगुडा, हैदराबाद से भगत की कोठी, जोधपुर के लिए नई ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

हैदराबाद रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काजीपेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण कर रेल परियोजनाओं की क्षमता दोगुनी करने की योजना पर चर्चा की. उन्होंने इस दौरान काचीगुडा, हैदराबाद से भगत की कोठी, जोधपुर के लिए नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई.

Author
19 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:36 AM )
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण, काचीगुडा, हैदराबाद से भगत की कोठी, जोधपुर के लिए नई ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
Image: रेल मंत्रालय/ X
Advertisement

केंद्र की मोदी सरकार अमृत भारत परियोजना के तहत देशभर में रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और विस्तार को प्राथमिकता दे रही है. सरकार की इसी सोच को जमीन पर उतारने में जुटे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काजीपेट स्थित रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया.

रेल मंत्री ने शंकरपल्ली से काजीपेट के बीच रियर विंडो निरीक्षण करते हुए रेलवे ट्रैक सिग्नलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक उनके साथ केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के पश्चात उन्होंने यूनिट के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की.

 

Advertisement

हैदराबाद क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं की क्षमता होगी दोगुनी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हैदराबाद क्षेत्र में रेलवे विकास को सरकार की प्राथमिकता में से एक बताया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां प्रतिदिन छह सौ ट्रेनें चलाई जा रही हैं वहां निकट भविष्य में इस क्षमता को बारह सौ ट्रेनों प्रतिदिन तक ले जाने का लक्ष्य है इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन नए ट्रैक निर्माण और अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश किया जा रहा है.

Advertisement

रेल मंत्री का फील्ड अधिकारियों से संवाद और की योजनाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने क्षेत्रीय अधिकारियों और फील्ड इंजीनियरों के साथ बातचीत की उन्होंने विशेष रूप से हैदराबाद क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं की क्षमता को दोगुना करने पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तेजी से बदलती जरूरतों के अनुसार रेलवे की संरचना को आधुनिक बनाना आवश्यक है, सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो.

काचीगुडा से भगत की कोठी के लिए नई ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान काचीगुडा में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ मिलकर काचीगुडा रेलवे स्टेशन हैदराबाद (काचीगुडा) से जोधपुर (भगत की कोठी) के लिए नई दैनिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रेल मंत्री ने इसके बाद कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के लिए बहुत बहुत बधाई.

Advertisement


काजीपेट फैक्ट्री को मेगा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना

वैष्णव ने काजीपेट मेगा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की क्षमता को लेकर कहा कि यहां भविष्य में कोच इंजन और मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जा सकता है. इससे न केवल रेलवे को आत्मनिर्भरता मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

नए ट्रैक स्टेशन का विस्तार

Advertisement

रेल मंत्री ने भगत कोठी स्टेशन के विस्तार और काचीगुडा सिकंदराबाद रूट पर तीसरी लाइन के कार्यों की सराहना की. उन्होंने एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत भी की और सभी यात्रियों व रेलवे कर्मियों को बधाई भी दी. 

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

यह भी पढ़ें

रेल मंत्री की यात्रा से स्थानीय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा उन्होंने अधिकारियों से सीधे संवाद किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य रेलवे को विश्वस्तरीय बनाना है ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा और देश को मजबूत परिवहन नेटवर्क मिल सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें