×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी की अमित शाह से हुई बात, बैठक के बाद गृह मंत्री ने LoP को बड़ी जानकारी दी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से की बात. उनसे हमले के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली है.

Author
23 Apr 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:56 PM )
पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर राहुल गांधी की अमित शाह से हुई बात, बैठक के बाद गृह मंत्री ने LoP को बड़ी जानकारी दी
Advertisement

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करीब 16 लोगों की दुखद मौत की पुष्टि हो गई है. इस दुखद हादसे के बाद से हर तरफ़ गुस्से और संवेदना का माहौल है.


पहलगाम हादसे पर राजनीतिक दल दलगत भावना से ऊपर उठकर शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं और देश के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा रुख सामने आया है.


Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह से राहुल गांधी ने की बात


कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित से बात की है. उन्होंने ताज़ा हालात को लेकर उनसे जानकारी ली है.


Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर में मौजूद


पहलगाम हमले के चंद मिनटों के अंदर गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे. उनके साथ दिल्ली में मौजूद रहे जम्मू और कश्मीर के LG मनोज सिन्हा भी रवाना हुए. शाह ने कश्मीर पहुंचते ही उच्च स्तरीय बैठक की.

Advertisement


पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली लौटे


पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए हैं. वो तड़के सुबह ही सऊदी से रवाना हो गए थे. उन्होंने बीती रात शाह से घटना की जानकारी ली थी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.


Advertisement

पहलगाम हमले पर किस-किस का आया बयान


यह भी पढ़ें

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रूसी राष्ट्रपति पुतिन, और इजरायल, श्रीलंका सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने इस दुखद घटना पर अपना दुख प्रकट किया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें