×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Punjab: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, AAP ने मेयर चानी को पद और पार्टी से हटाया

बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का निर्विरोध मेयर चुना गया था. वे पंजाब में 'आप' के पहले मेयर बने थे. इससे पहले, 5 जुलाई 2023 को कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके बाद नगर निगम में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया.

Author
27 Nov 2025
( Updated: 11 Dec 2025
06:29 AM )
Punjab: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, AAP ने मेयर चानी को पद और पार्टी से हटाया
Advertisement

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी-विरोधी और गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया. यह फैसला पार्टी ने गुरुवार को जारी आदेश में लिया. पार्टी ने चानी को मेयर पद से भी हटा दिया है.

भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस-AAP

इस बात की जानकारी पार्टी ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन संबंधों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद हाईकमान ने सख्त कदम उठाया. इससे पहले चानी ने नगर निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन उस दौरान इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई थी.

Advertisement

'आप' ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधियों से किसी भी तरह की सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

चानी थे ‘आप’ के पहले मेयर

बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का निर्विरोध मेयर चुना गया था. वे पंजाब में 'आप' के पहले मेयर बने थे. इससे पहले, 5 जुलाई 2023 को कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके बाद नगर निगम में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया.

चानी को मेयर चुने जाने के समय नगर निगम हाउस की बैठक में कुल 50 में से 42 काउंसलर मौजूद थे. इनमें 'आप' के 32 और अन्य दलों के 10 काउंसलर्स ने उनका समर्थन किया था. उनके चयन को उस समय 'आप' की पंजाब में बढ़ती पकड़ का संकेत माना गया था.

Advertisement

लेकिन अब, पार्टी से निष्कासन और गंभीर आरोपों के बाद चानी का राजनीतिक भविष्य सवालों में घिर गया है.

स्थानीय राजनीति में हलचल

पार्टी नेताओं का कहना है कि 'आप' भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम करती है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ आरोप साबित होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

मोगा में मेयर पद से चानी की विदाई और पार्टी से निष्कासन ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का मोगा की नगर राजनीति और 'आप' की स्थानीय इकाई पर क्या असर पड़ता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें