×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पूरा बयान सुने बिना ही पोस्ट कर दिया…', विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दी सफाई

विंग कमांडर व्योमिका सिंह विवादित टिप्पणी करने वाले रामगोपाल यादव ने अपने बयान को लेकर सफ़ाई दी है और सीएम योगी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मुझे आश्चर्य इस बात का है कि…. मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही पोस्ट कर दिया.’

Author
16 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
02:07 AM )
'पूरा बयान सुने बिना ही पोस्ट कर दिया…', विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दी सफाई
Advertisement
विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जाति सूचक टिप्पणी देकर विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अब अपने विवादित टिप्पणी को लेकर सफाई दी है. उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि ‘मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों, उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही पोस्ट कर दिया.’

सपा सांसद रामगोपाल ने दी सफाई
सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहां धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किए जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हों, जाति धर्म और वर्ग देखकर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती हो, ऐसी विकृत मानसिकता के लोगों के बारे में कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था कि कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए जाने के कारण गाली दी गईं. विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दी गई. अगर इन गालीबाजों को ये पता चल जाता कि व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते.’
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों, उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही पोस्ट कर दिया. जिन मीडिया चैनलों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लिया था, उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि उन पर सत्ता पक्ष के अलावा किसी को विश्वास नहीं है.’ 

‘जातिवादी सोच को…’, सीएम योगी ने भी किया हमला
इस बयान के बाद सपा और रामगोपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका विरोध करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती है. भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक 'राष्ट्रधर्म' निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है. यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है. इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी.’

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने एक जनसभा के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था. बयान के बाद उन्हें पूरे देश में आलोचना झेलनी पड़ रही है. रामगोपाल भाषण के दौरान व्योमिका सिंह का नाम भी भूल गए थे और कई बार उन्हें दिव्या के नाम से पुकारा था.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें