×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तहव्वुर राणा को लेकर शुरू हुई सियासत, उद्धव सेना के संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा

राणा पर कार्रवाई होते ही देश में अलग तरह की सियासत शुरू हो गई। है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने तहव्वुर राणा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राणा को फांसी दी जा सकती है।

तहव्वुर राणा को लेकर शुरू हुई सियासत, उद्धव सेना के संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा
Advertisement
26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को अब भारत के शिकंजे में आ चुका है। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद एनआईए की टीम ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। न्यायालय से मिले अनुमति के बाद अब एनआईए की टीम राणा से पूछताछ करते हुए हमले को लेकर कई अहम बातों और साजिश का पता लगाएगी। लेकिन राणा पर कार्रवाई होते ही देश में अलग तरह की सियासत शुरू हो गई। है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने तहव्वुर राणा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राणा को फांसी दी जा सकती है। 


दरअसल, देश में दुश्मन को लेकर भी अगर कोई कार्रवाई होती है तो विपक्षी दलों के द्वारा इस पर तुरंत सियासी खेल शुरू कर दिया जाता है। ऐसा ही हुआ है तहव्वुर राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत आने के बाद से। इस क्रम में सबसे पहले शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया ने सभी को चौकाते हुए एक नई बहस को छेड़ दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी देनी चाहिए। लेकिन सरकार उसे बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान फांसी देगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा "राणा को भारत लाने के लिए 16 साल लंबी लड़ाई चली और यह कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुई। इसलिए राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।"


तहव्वुर प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं

संजय राउत ने अपने बयान में अबू सलेम का ज़िक्र करते हुए कहा कि तहव्वुर राणा प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं है। इससे पहले 1993 के सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। राउत ने यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक राणा को दिल्ली लाए जाने के बाद दी। राणा को भारतीय खुफिया और जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम की निगरानी में एक विशेष विमान से लाया गया। वही संजय राउत ने आगे यह भी कहा कि सरकार को देश के आर्थिक भगोड़े निरव मोदी और मेहुल चोकसी को भी भारत वापिस लाना चाहिए। इसके अलावा राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाना चाहिए, जिन्हें 2016 में पकड़ा गया था और कथित जासूसी के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है।


NIA का बयान 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बयान में कहा कि 2008 की तबाही के पीछे कथित मुख्य साजिशकर्ता को न्याय के कठघरे में लाने के लिए वर्षों तक लगातार और ठोस प्रयासों के बाद प्रत्यर्पण हुआ।बयान में कहा गया, "यूएसडीओजे, यूएस स्काई मार्शल की सक्रिय सहायता से, एनआईए ने पूरी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियों, एनएसजी के साथ मिलकर काम किया, जिसमें भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मामले को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए अमेरिका में अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया।" 


बीजेपी सांसद ने दी प्रतिक्रिया 

इस बीच, भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि 26/11 के हमलों की कड़वी यादें अभी भी भारतीयों, खासकर मुंबईवासियों के दिमाग में ताजा हैं।उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमला था। तहव्वुर राणा से पूछताछ से मुंबई हमले और कुछ अन्य आतंकवादी गतिविधियों के पीछे की साजिश पर और अधिक प्रकाश पड़ सकता है। इसलिए, राणा का प्रत्यर्पण न केवल कूटनीतिक बल्कि कानूनी दृष्टिकोण से भी भारत के लिए एक बड़ी जीत है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी राणा की प्रत्यर्पण याचिका पर अनुकूल फैसला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक और कानूनी मोर्चे पर इस मामले को अच्छे से संभाला है। चव्हाण ने यह भी कहा कि भारत पहले भी अबू सलेम, छोटा राजन और रवि पुजारी जैसे कई गैंगस्टरों को भारत लाने में सफल रहा है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें