जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्रिसमस पर चर्च पहुंचे PM मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल; सामाजिक एकता और सौहार्द का दिया संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए. उन्होंने ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया पर सभा की तस्वीरें व वीडियो साझा कर प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया.

क्रिसमस पर चर्च पहुंचे PM मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल; सामाजिक एकता और सौहार्द का दिया संदेश
Source: X/ @narendramodi
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च पहुंचे. यहां पीएम मोदी ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ में आयोजित विशेष क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए. यह चर्च दिल्ली के सबसे पुराने और प्रमुख चर्चों में गिना जाता है. प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ कई अन्य गणमान्य लोग और श्रद्धालु भी मौजूद रहे.

PM ने क्रिसमस की दी बधाई 

दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दिल्ली में 'कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन' में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ. सभा में प्यार, शांति और दया का हमेशा रहने वाला संदेश दिखा. क्रिसमस की भावना हमारे समाज में मेलजोल और अच्छाई की भावना जगाए.'

PM मोदी ने शेयर किया चर्च का वीडियो 

प्रधानमंत्री मोदी ने 'कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन' में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर कीं. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'क्रिसमस नई उम्मीद, प्यार और दयालुता के लिए एक जैसा वादा लाए. 'कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन' में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा के कुछ खास पल यहां हैं.'

Advertisement

पहले भी कई कार्यक्रम में हुए हैं शामिल 

जानकारी देते चलें कि पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में नियमित रूप से शिरकत करते रहे हैं. ईस्टर 2023 के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के 'सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल' में ईस्टर कार्यक्रम में भाग लिया और वहां प्रार्थना सभा में शामिल हुए. क्रिसमस 2023 पर उन्होंने अपने आवास पर ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की थी. 2024 में पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस डिनर में हिस्सा लिया. इसके अलावा, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शामिल हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मौजूदगी देश की विविध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान और आपसी सौहार्द का एक संदेश है. क्रिसमस जैसे पर्व पर उनका यह कदम समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें