PM मोदी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात, कहा- आतंकियों के अंत तक जारी रहेगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या से मुलाकात की. शुभम की पत्नी से घटना की जानकारी ली गई. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए. पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे. इस दौरान चकेरी एयरपोर्ट पर ही शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में आतंकियों ने शुभम द्विवेदी की हत्या कर दी थी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या से मुलाकात की. शुभम की पत्नी से घटना की जानकारी ली गई. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए. पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम की पत्नी ऐशन्या ने बताया कि पीएम घटना से काफी दुखी थे. उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है. उन्होंने हमारे पूरे विचार को ध्यान से सुना. वह भी उतने ही दुखी हैं जितने की हम.शुभम को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर जब ऐशन्या से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज वह मौका नहीं था कि शहीद के दर्जे पर बात की जाती. पीएम खुद इतने भावुक थे कि हम उनसे मिलने के लिए दिल से धन्यवाद अदा करना चाहते हैं.
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.." pic.twitter.com/nTnoa3on5z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025
परिवार को ढांढस बंधाया
शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि हम 22 अप्रैल की घटना के बाद पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है. आपकी कार्रवाई से हमें राहत मिली. पीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आतंकवाद का समूल नाश करेंगे. पीएम मोदी ने शुभम के परिवार के मुखिया के रूप में बात की. उन्होंने कहा कि वह मिलते रहेंगे. पीएम से बात करके गौरव की अनुभूति हो रही है. पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा. शुभम के चाचा ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर शुभम का परिवार काफी भावुक था.
#WATCH कानपुर (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा - भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं… pic.twitter.com/TjGNLfG9pJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2025 Advertisement
सेना को खुली छूट
पीएम मोदी ने आगे कहा "भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी. दूसरा - भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा. तीसरा - आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा."
Prime Minister Narendra Modi met the family of #PahalgamTerroristAttack victim Shubham Dwivedi in Kanpur, Uttar Pradesh, today. pic.twitter.com/kr7g6D2iSy
— ANI (@ANI) May 30, 2025
शुभम द्विवेदी हुए बर्बरता का शिकार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा," कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा."
यह भी पढ़ें
कानपुरवासियों को योजनाओं की सौगात
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे. मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिला. इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन किया. इस रूट पर चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जैसे 5 नए भूमिगत स्टेशन तैयार किए गए हैं. इस विस्तार से शहर के लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीनपार्क स्टेडियम, परेड मैदान, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थान सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे. अभी तक आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 स्टेशन चालू हैं, और इस विस्तार से मेट्रो सेवा और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं तेज होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों और पनकी में एक तापीय विद्युत परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को स्थायी और भरपूर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी. यही नहीं, पनकी पावर प्लांट से कल्याणपुर तक दो नए रेलवे ब्रिज का लोकार्पण भी किया जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें