×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर ‘जीगरी दोस्त’ का किया स्वागत, दुनिया ने देखी बेमिसाल कमेस्ट्री!

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं, जहां इजरायली पीएम नेतन्याहू ने गर्मजोशी से गले लगाकर उनका स्वागत किया.

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
12:19 PM )
इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर ‘जीगरी दोस्त’ का किया स्वागत, दुनिया ने देखी बेमिसाल कमेस्ट्री!
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं. बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया. भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे. पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की. 

नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी. इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते देखे जा सकते हैं. इजरायली पीएम के आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है. एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल बताया गया है.

9 साल बाद पीएम मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा

उनकी बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे. प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वे नेसेट को भी संबोधित करेंगे. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे. तय कार्यक्रमानुसार नेसेट (इजरायली संसद) में एक आधिकारिक अभिनंदन समारोह में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. शाम को प्रधानमंत्री मोदी के लिए किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर का आयोजन किया गया है. 

किंग डेविड होटल में द्विपक्षीय बैठक

Advertisement

गुरुवार सुबह, पीएम मोदी और नेतन्याहू 'याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर' जाएंगे. आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं. इसके बाद दोनों किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) "पहले से तैयार समझौते" का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. पीएम मोदी के गुरुवार को दोपहर 2 बजे इजरायल से स्वदेश रवाना होने की उम्मीद है. 

दोनों देशों के बीच होंगे कई रक्षा समझौते

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और इजरायल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है. इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजरायल आने का इंतजार कर रहे हैं. इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है. वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है. इसका एक और अर्थ शांति भी होता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें