×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PMO में पीएम मोदी और डोभाल की लगातार दूसरी बैठक, देश के इन 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

देश में 7 मई को होने वाले मॉक ड्रिल से पहले पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल के बीच बड़ी बैठक हुई है. यो दोनों के बीच लगातार दूसरी बैठक हुई है. कहा जा रहा कि इस दौरान रक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया है.

Author
06 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
02:40 PM )
PMO में पीएम मोदी और डोभाल की लगातार दूसरी बैठक, देश के इन 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है. सरकार मिलिट्री तैयारियों को तो परख ही रही है बल्कि आपात स्थिति से निपटने के लिए देश के लोगों को भी तैयार किया जा रहा है. इसी सिलसिले में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक हो रही है. ये मीटिंग PMO में रखी गई है. 

मोदी-डोभाल की लगातार दूसरी बैठक 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और अजीत डोभाल की दो दिन में ये लगातार दूसरी बैठक है. मंगलवार शाम को भी दोनों के बीच में बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव भी मौजूद थे. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान रक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

7 मई को देश के 259 जगहों पर इमरजेंसी मॉक ड्रिल 

इसी बीच गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ तनाव और सैन्य खतरों को देखते हुए देश में करीब 259 जगहों पर इमरजेंसी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें आपातकालीन तैयारियों को परखा जाएगा. इस दौरान सीमावर्ती जिलों, जम्मू कश्मीर के 20 जगहों पर ख़ास फोकस रखा जाएगा. इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.

देश के इन जिलों में 7  मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

देश के करीब 244 जिले, मॉक ड्रिल वाले जिले जो सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 के तहत चिह्नित हैं, यहां सिविल डिफेंस के तहत मॉक ड्रिल होगी. ये जिले मुख्य रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा के निकटवर्ती राज्यों में हैं, जिनमें शामिल हैं:

जम्मू-कश्मीर: सभी प्रमुख जिले, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र.

पंजाब: सीमावर्ती जिले जैसे अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, तरन तारन.

राजस्थान: सीमावर्ती जिले जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर.

गुजरात: कच्छ, बनासकांठा जैसे सीमावर्ती जिले.

244 सिविल डिफेंस जिलों की पूरी लिस्ट!







वहीं उत्तर प्रदेश के 19 जिले, जिनमें बुलंदशहर (नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन के कारण ए-श्रेणी में), और अन्य बी- और सी-श्रेणी के जिले जैसे आगरा, मथुरा, मेरठ आदि हैं, में मॉक ड्रिल होगी.

देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी. तब भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध हुआ था. यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी.
हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई. इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें