×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कल का उगता सूरज नहीं देख पायेगा पाकिस्तान....सीजफायर के घोर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना को मिली खुली छूट !

युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है तो भारतीय सेना को मिल गई बड़ी छूट, सख्त जवाबी कार्रवाई के मिल गए आदेश.

Author
10 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
01:23 AM )
कल का उगता सूरज नहीं देख पायेगा पाकिस्तान....सीजफायर के घोर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना को मिली खुली छूट !
Advertisement
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते को चंद घंटे भी नहीं बीते थे कि पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. शनिवार शाम पांच बजे से लागू हुए युद्धविराम के महज चार घंटे के भीतर पाकिस्तान ने भारत की सीमा पार से गोलीबारी और ड्रोन के ज़रिए कई भारतीय शहरों को निशाना बनाया. जिसका भारतीय सैनिकों ने मुहतोड़ जवाब भी दिया. इस घटना के बाद  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की इस हरकत को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा है कि सेना को सख्त जवाबी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं. 

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम के उल्लंघन को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेना को सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आज शाम हुए समझौते का पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में "घोर उल्लंघन" किया है. 

विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि भारतीय सेना पूरी दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई "अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है. "

साथ ही उन्होंने कहा, - "सशस्त्र बल हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. "

विदेश सचिव ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपेक्षा करते हैं कि वह स्थिति की गंभीरता को समझे और तत्काल प्रभाव से इस अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए.  भारतीय सेना इस स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन का कड़ा और निर्णायक उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ था. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया. 

इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया.  सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी. 

भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें