×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना ने जारी किया नया वीडियो, सैनिक बोला- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी',

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जब सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था, भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा था. इसका वीडियो इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया.

Author
18 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:54 AM )
'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना ने जारी किया नया वीडियो, सैनिक बोला- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी',
Advertisement

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. भारतीय सेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी वीडियो में सेना के एक जवान ने कहा कि इसकी शुरुआत पाकिस्तान के पहलगाम में आतंकी हमले से शुरू हुई, जो कि गुस्सा नहीं लावा था.  


'ऑपरेशन सिंदूर' का नया वीडियो आया सामने


Advertisement

वीडियो में सेना के जवान ने कहा कि दिमाग में बस एक ही बात थी कि अबकी बार ऐसा जवाब देंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी, ये बदले की भावना नहीं, न्याय था. 9 मई रात को तकरीबन 9 बजे दुश्मन की फोर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया. इन सभी पोस्ट्स को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया. जवान ने कहा है कि दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़कर भागता नजर आया.


सेना के जवान ने कहा - इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी


Advertisement

वीडियो में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जब सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था, भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा था. इसका वीडियो वेस्टर्न कमांड, इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया गया.

इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर 


इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कई स्थानों का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सटीक और दंडात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की.


लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने की भारतीय सेना की तारीफ 

Advertisement


पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इसके बाद से ही देश में पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से गुस्सा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी कि आतंक और आतंक के आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया था. सेना की इस बहादुरी के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.


Advertisement

PM मोदी ने दी थी पाकिस्तान को चेतावनी 


यह भी पढ़ें

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गुजरात के भुज रुद्र माता वायुसेना स्टेशन के दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तो हम पूरी फिल्म दुनिया को दिखाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें