जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले पर पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बोले- PM मोदी जानते है कि आतंकवाद से कैसे निपटा जाए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम बीते 35 साल से आतंकवाद झेल रहे हैं, अब इसे खत्म करना ही होगा। बहुत हो गया, आखिर कब तक छाती पीटते रहेंगे?"

Author
03 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
07:36 AM )
पहलगाम आतंकी हमले पर पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बोले- PM मोदी जानते है कि आतंकवाद से कैसे निपटा जाए
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. एक ओर जहां विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सत्ताधारी पक्ष आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदमों की बात कर रहा है. 


35 साल से आतंकवाद झेल रहे हैं


Advertisement

इसी बीच, जेकेएनसी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम बीते 35 साल से आतंकवाद झेल रहे हैं, अब इसे खत्म करना ही होगा. बहुत हो गया, आखिर कब तक छाती पीटते रहेंगे?"


PM मोदी जानते है आतंकवाद से कैसे निपटा जाए

Advertisement


उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है और सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से कैसे निपटा जाए, यह प्रधानमंत्री अच्छी तरह से जानते हैं.


पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा


Advertisement

महबूबा मुफ्ती के एक बयान पर जब फारूक अब्दुल्ला से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि उनका निशाना प्रधानमंत्री पर होता है. मैं ऐसी कोई बात नहीं करूंगा. आज पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और उम्मीद है कि वह ऐसा कदम उठाएंगे जिससे आतंकवाद का अंत हो सके."


चरणजीत सिंह चन्नी ने दिए विवादित बयान 


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "उनसे कहिए कि थोड़ा इंतजार करें, सब्र रखने में ही सब कुछ होगा. इससे ही सब कुछ ठीक होगा."

Advertisement


दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए फिर से सबूत मांगा था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में "कहां हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक?" उनके इस बयान पर राजनीति तेज हो गई.


हालांकि, चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवार को इंसाफ चाहिए.


Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें