×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शाहरुख, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, देखें विनर्स की पूरी List

National Film Awards 2025: शाहरुख खान को ‘जवान’ तो विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं, रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए नेशनल सम्मान दिया गया.

Author
23 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:23 AM )
शाहरुख, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, देखें विनर्स की पूरी List
Advertisement

सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है. दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल अवॉर्ड कार्यक्रम में शाहरुख को मिले इस सम्मान के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है ऐसे में उनके लिए ये पल और भी खास हो जाते हैं. 
 
किंग खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को भी पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं, रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए नेशनल सम्मान दिया गया. 

तालियों से गूंजा हॉल, भावुक हुए किंग खान 

गौरतलब है कि 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा इसी साल एक अगस्त को की गई थी. अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी दोनों कलाकार एक साथ बैठे नजर आए. इस दौरान रानी मुखर्जी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. वहीं, शाहरुख खान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान वो हाथ जोड़े हुए मंच पर पहुंचे और बेहद भावुक नजर आए. जैसे ही शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिला पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 

Advertisement

इसके अलावा सिंगर शिल्पा राव को भी नेशनल अवॉर्ड दिया गया. ये अवॉर्ड उन्हें ‘जवान’ मूवी के गाने चलेया के लिए मिला. वहीं, वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी पर नेशनल अवॉर्ड दिया गया. ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म रॉकी और रानी के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने की कोरियाग्राफी के लिए मिला है. वहीं, साउथ एक्टर मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस दौरान विज्ञान भवन में उनकी लाइफ पर बनी एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई. 


नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विनर की लिस्ट यहां देखें 

यह भी पढ़ें

  • बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – 12वीं फेल
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान)
  • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
  • दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड – मोहनलाल
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरला स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म – भगवंत केशरी
  • बेस्ट गुजराती फिल्म – वश
  • बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – द रे ऑफ होप
  • सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर – शिल्पा राव (चलेया- जवान)
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक – प्रेमिष्ठुन्ना (बेबी, तेलुगु)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – द केरल स्टोरी
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर
  • विशेष उल्लेख – एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता (असम)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – हनुमान (तेलुगु)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार – बलगम (द ग्रुप) (तेलुग)

नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता
  • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री – गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा – सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (ओड़िया)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन – मूवी फोकस (अंग्रेजी)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें