जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तकनीकी खराबी से मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट 8 घंटे लेट, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है.

Author
08 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:32 PM )
तकनीकी खराबी से मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट 8 घंटे लेट, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Advertisement

मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिससे उड़ान में करीब 8 घंटे की देरी हुई है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है.

मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में कई घंटे की देरी

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6:30 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है.

यह भी जानकारी सामने आई कि सभी यात्री फ्लाइट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठे रहे और फिर अनाउंसमेंट की गई कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते उन्हें फ्लाइट से उतरना होगा. करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया. इसके बाद, उनके हैंडबैग की दोबारा से जांच की गई.

Advertisement

 एयर इंडिया ने वेबसाइट पर दिया फ्लाइट का टेकऑफ का समय

इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट टेकऑफ करेगी. हालांकि, एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट (एआई129) का शेड्यूल चेक करने पर इसके टेकऑफ का समय दोपहर दो बजे का दिखाया गया है.

फिलहाल, फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

वहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पर कहा है कि उसने स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है.

आईजीआई एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी के कारण 20 उड़ानें हुई थी रद्द 

देश के सबसे व्यस्त दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 800 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हो गईं और 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

Advertisement

एएआई ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यात्रियों और एयरलाइनों को हुई असुविधा के लिए 'खेद' जताया.

यह भी पढ़ें

इस असुविधा पर एयर इंडिया ने भी खेद जताया. एयर इंडिया ने आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम के बाद यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. इसमें एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे फ्लाइट में देरी हो रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें