×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Modi ने Gujarat वासियों को दी मेट्रो ट्रेन की सौग़ात

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौरे में दूसरे दिन अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे फ़ेस का शुभारंभ किया है. गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दूसरे चरण में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गिफ़्ट सिटी होते हुए गांधीनगर तक किया है। अभी तक अहमदाबाद में मेट्रो ट्रेन नरेंद्र मोदी स्टेडियम यानी कि मोटेरा गाँव तक ही चलती थी. लेकिन अब इसका विस्तार हो गया है।अब गिफ़्ट सिटी होते हुए गांधीनगर के सेक्टर-1 तक मेट्रो चलेगी। इस मेट्रो के संचालन से गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच के यात्रियों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी।

Author
16 Sep 2024
( Updated: 11 Dec 2025
07:43 AM )
Modi ने Gujarat वासियों को दी मेट्रो ट्रेन की सौग़ात
Advertisement
प्रधानमंत्री Modi ने जब से देश की सत्ता सँभाली है। तब से भारत देश नए आयामों को छू रहा है। भारत की छवि विश्व समुदाय में बदली है। विश्व निर्माण में आज भारत के योगदान को याद किया जा रहा है। भारत टेक्नोलॉजी के मामले में भी दिन पर दिन तरक़्क़ी कर रहा है। आज भारत में सब कुछ डिजिटल हो गया है। इतना कुछ होने के बाद भी कुछ विरोधी हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को कोसने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ते और उन्हें हर काम में कमी दिखती है। 



चलिए विरोध करना ठीक है। ये एक लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन विरोध की आग में ख़ुद को इतना नहीं जला लेना चाहिए कि आप ही नकारात्मक हो जाएँ। अभी आपने देखा होगा कि ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर विपक्ष किस तरह से केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहा है। और छोटी सी छोटी घटना को भी बड़ा बताकर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी हैं कि लगातार देश को नई-नई सौग़ात दे रहे हैं।अभी हाल ही में पीएम ने देश को वंदे भारत ट्रेन की सौग़ात दी।वहीं अब वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ वंदे मेट्रो को भी प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई है। जी हाँ, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौरे में दूसरे दिन अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे फ़ेस का शुभारंभ किया है। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दूसरे चरण में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार गिफ़्ट सिटी होते हुए गांधीनगर तक किया है। अभी तक अहमदाबाद में मेट्रो ट्रेन नरेंद्र मोदी स्टेडियम यानी कि मोटेरा गाँव तक ही चलती थी। लेकिन अब इसका विस्तार हो गया है। अब गिफ़्ट सिटी होते हुए गांधीनगर के सेक्टर-1 तक मेट्रो चलेगी। इस मेट्रो के संचालन से गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच के यात्रियों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गांधीनगर के लिए मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने युवाओं के साथ ख़ुद भी मेट्रो यात्रा का आनंद उठाया। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए अब आपको थोड़ा मेट्रो सेवा के टाइम-टेबल की भी जानकारी दे देते हैं। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार यात्रियों को 17 सितंबर की सुबह से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेशन से गांधीनगर के सेक्टर-1 स्टेशन तक मेट्रो सेवा मिलेगी। मोटेरा से सेक्टर-1 तक दो रूट होंगे। इसमें पहला रूट GNLU होते हुए गांधीनगर और दूसरा रूट GNLU होते गिफ्ट सिटी का है। मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 1 मेट्रो स्टेशन तक सेवाएं सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक की होंगी। 

वहीं, सेक्टर-1 मेट्रो स्टेशन से मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक की सेवाएं सुबह 7.20 बजे से शाम 6.40 बजे तक होंगी। वहीं, GNLU मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक की सेवाएं सुबह 8.20 बजे से शाम 6.25 बजे तक होंगी। और गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन से GNLU मेट्रो स्टेशन तक सेवाएं सुबह 7.18 बजे से शाम 6.38 बजे तक होंगी। वहीं जरूरत के हिसाब से फ्रीक्वेंसी में बदलाव भी किया जाएगा। तो इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद वासियों को मेट्रो ट्रेन की सौग़ात दी है। इससे वहाँ रह रहे लोगों के दीनचर्या में भी बहुत बदलाव हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें