×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘ममता बनर्जी देश पर कलंक, अब बंगाल में लहराएगा भगवा’, लखनऊ में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का बड़ा हमला

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए, उनकी राजनीति को देश पर कलंक बता दिया है.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
08:47 AM )
‘ममता बनर्जी देश पर कलंक, अब बंगाल में लहराएगा भगवा’, लखनऊ में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का बड़ा हमला
Advertisement

तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है और वहां भगवा सरकार आने वाली है.

‘बंगाल के हिंदू और बंगाली अब जाग चुके हैं’

लखनऊ पहुंचे विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ‘मैं ममता बनर्जी को देश के लिए एक कलंक समझता हूं. दुर्भाग्य से उन्होंने ऐसी राजनीति अपनाई है, जिसमें घुसपैठियों के बल पर शासन चल रहा है. मैं मानता हूं कि वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगी. बंगाल के हिंदू और बंगाली अब जाग चुके हैं. अब ‘बांग्लादेशी मुक्त बंगाल’ की मांग जोर पकड़ रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल मुक्त होगा और वहां भी भगवा सरकार स्थापित होगी.

‘विपक्ष फर्जी वोटों के आधार पर चुनाव जीतता रहा है’

विपक्ष द्वारा एसआईआर (SIR) का विरोध किए जाने पर टी राजा सिंह ने कहा कि जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, उसका सीधा मतलब यह है कि विपक्ष आज तक फर्जी वोटों के आधार पर ही चुनाव जीतता रहा है. विपक्ष का काम विरोध करना है और वे वही कर रहे हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि विपक्ष के विरोध से एसआईआर रुकने वाला नहीं है”. 

Advertisement

एसआईआर प्रक्रिया की टी राजा ने की तारीफ

एसआईआर प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, यह बहुत अच्छी तरह से हो रहा है. इस प्रक्रिया के तहत जितने भी फर्जी मतदाता हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे.  

टी राजा ने मोहन भागवत का किया समर्थन

आरएसएस प्रमुख के बयान पर टी राजा सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने बहुत सही और महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है. जो लोग भारत में रहते हुए भी खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए. उनके पूर्वज भी हिंदू ही थे. मोहन भागवत की बातों पर चलना चाहिए. भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा. 

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें