×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार विधान परिषद में भारी बवाल, विपक्ष पर गुस्से से लाल हुए सीएम नीतीश कुमार, बोले- ‘इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो’

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखा गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
11:20 AM )
बिहार विधान परिषद में भारी बवाल, विपक्ष पर गुस्से से लाल हुए सीएम नीतीश कुमार, बोले- ‘इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो’
Advertisement

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया. इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की.

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा

विधान परिषद में बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोकझोंक देखने को मिली. राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने दरभंगा में छह साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या का मुद्दा उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा. 

विपक्ष पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

शोर-शराबे और विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि बिहार का कोई जिला नहीं बचा है, जहां बच्चियां सुरक्षित हों. इसके बाद सदन में उपस्थित नीतीश कुमार भी भड़क गए और अपनी सीट से उठकर विपक्षी सदस्यों के बारे में कहा, "जिन लोगों ने पहले कोई काम नहीं किया था, वे अब क्या बोल रहे हैं? आज तक किसी महिला को बढ़ाया है? हमारी सरकार में यहां बहुत काम किया जा रहा है. अब जो भी गड़बड़ करता है, उस पर कार्रवाई होती है”.

Advertisement

नीतीश ने विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की कही बात

उन्होंने कहा कि बिहार बहुत आगे बढ़ रहा है. आप लोग तो आज तक कोई काम ही नहीं किए हैं. हंगामा कर रहे लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों पर तो कार्रवाई होनी चाहिए. क्या ये कोई तरीका है? 15 साल तक कोई काम नहीं हुआ. इन लोगों का कोई मतलब नहीं है.

राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी विपक्ष के सदस्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर परिसर में हंगामा किया. इस क्रम में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जवाब दें. प्रदेश में आज दलितों और पिछड़ी जातियों पर अत्याचार हो रहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री इस्तीफा दें. सम्राट चौधरी गृह मंत्री हैं, वे इस्तीफा दें. महिलाओं को सुरक्षा चाहिए. दलित बेटियों, अल्पसंख्यक,और गरीब बेटियों की हत्याएं हो रही हैं”.

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें