×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में ड्रग्स और 1.85 करोड़ का सोना जब्त

एयरपोर्ट कमिश्नरेट के अधिकारियों ने 11 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 के बीच ड्यूटी के दौरान स्पॉट चेक और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कुल छह मामले दर्ज किए.

Author
19 Feb 2026
( Updated: 19 Feb 2026
09:28 AM )
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में ड्रग्स और 1.85 करोड़ का सोना जब्त
Advertisement

कस्टम विभाग ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है. एक सप्ताह में नशीले पदार्थ और सोने की तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया गया.

एक हफ्ते में छह बड़े मामले दर्ज

एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स जोन-III के अधिकारियों ने 11 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक की ड्यूटी के दौरान तस्करी के कई मामले पकड़े. इस दौरान मुख्य रूप से हाइड्रोपोनिक वीड (एक प्रकार का नशीला पदार्थ) और अवैध सोना जब्त किया गया.

स्पॉट चेक और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कुल छह मामले दर्ज किए गए. इनमें से तीन मामलों में बैंकॉक से आने वाले तीन यात्रियों से 9.581 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ. इसकी अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 9.581 करोड़ रुपए है. इन यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

1.85 करोड़ का सोना जब्त

Advertisement

इसी तरह, तीन अन्य मामलों में कुल 1336.62 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपए है. ये मामले भी प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़े गए, जिसमें यात्रियों से छिपाकर लाया गया सोना बरामद हुआ.

खास खुफिया जानकारी के आधार पर तीन और मामले दर्ज किए गए. इनमें भी बैंकॉक से आए तीन यात्रियों से कुल 14.780 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ. इसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 14.780 करोड़ बताई गई है. इन यात्रियों को भी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.

थाईलैंड से बढ़ी तस्करी की कोशिशें

हाल के महीनों में हाइड्रोपोनिक वीड ( यह सामान्य गांजे से ज्यादा ताकतवर होता है) की तस्करी में तेजी आई है, खासकर थाईलैंड से आने वाली उड़ानों में. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों को नाकाम करने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

कस्टम विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और कोई भी अवैध सामान लाएं. तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें