×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 लोग पकड़े गए

जांच के दौरान सभी आरोपियों के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों पर की गई चैट भी मिली है. पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़ी संभल की रहने वाली इरम उर्फ महक पत्नी फैजान, निवासी गांव ज्ञानपुर को भी दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.

Author
14 Mar 2026
( Updated: 14 Mar 2026
06:24 PM )
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 लोग पकड़े गए
Advertisement

गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली बॉर्डर के पास की. आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें कई संदिग्ध वीडियो चैट और विदेशी नंबरों से बातचीत के सबूत मिले हैं.

देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो व वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे. बरामद मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध चैट और वीडियो मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि जिन नंबरों पर जानकारी भेजी जाती थी, उनमें पाकिस्तान का एक नंबर भी शामिल है.

मोबाइल फ़ोन से हुए चौकाने वाले खुलासे 

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सुहेल का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक सुहेल ही इस पूरे नेटवर्क को संचालित करता था और वह गैंग के अन्य सदस्यों को वीडियो व फोटो भेजने के लिए पैसे उपलब्ध कराता था. सुहेल के मोबाइल की गैलरी से आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई वीडियो और फोटो मिले हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों तथा सुरक्षा बलों के ठिकानों की तस्वीरें और लोकेशन भी बरामद हुई हैं.

Advertisement

कौशाम्बी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोवापुर क्षेत्र के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वे समाज तथा राष्ट्रहित के खिलाफ काम कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दिल्ली बॉर्डर के पास छापेमारी की, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 नेटवर्क से जुड़ी संभल की रहने वाली इरम दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार

जांच के दौरान सभी आरोपियों के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों पर की गई चैट भी मिली है. पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़ी संभल की रहने वाली इरम उर्फ महक पत्नी फैजान, निवासी गांव ज्ञानपुर को भी दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें