जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मूर्ति विसर्जन के दौरान MP के खंडवा में बड़ा हादसा, डूबने से 11 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विजयदशमी के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी. यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना में हुआ.

Author
03 Oct 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:07 AM )
मूर्ति विसर्जन के दौरान MP के खंडवा में बड़ा हादसा, डूबने से 11 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
Advertisement

खंडवा जिले में माता की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष) शामिल हैं.

खंडवा हादसे पर पीएम-सीएम ने जताया शोक 

हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं. शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं."

Advertisement

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा, "मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है." पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 की मदद का ऐलान किया.

संतुलन बिगड़ने से पुलिया पर खड़ी ट्रॉली पलटी 

जानकारी के मुताबिक अर्दला और जामली गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे थे. ट्रॉली को पुलिया पर खड़ा किया गया था लेकिन उस पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे. ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गई और लोग तालाब में गिर पड़े. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें