×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

किसानों की कर्जमाफी पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, उच्चाधिकार समिति का गठन

महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह निर्णय किसान नेता और विधायक बच्चू कडू के हालिया आंदोलन के बाद लिया गया है. किसान नेता के आंदोलन को देखते हुए, जिसके चलते सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना पड़ा.

Author
31 Oct 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:31 PM )
किसानों की कर्जमाफी पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, उच्चाधिकार समिति का गठन
Image_@Dev_Fadnavis
Advertisement

महाराष्ट्र की सरकार ने किसानों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. किसानों की कर्जमाफी को लेकर सरकार ने उच्चाधिकार समिति गठित करने का फैसला लिया है.

किसानों की कर्जमाफी पर महाराष्ट्र सरकार का फैसला

महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह निर्णय किसान नेता और विधायक बच्चू कडू के हालिया आंदोलन के बाद लिया गया है. किसान नेता के आंदोलन को देखते हुए, जिसके चलते सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना पड़ा.

उच्चाधिकार समिति का होगा गठन

Advertisement

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस उच्चाधिकार समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री के प्रमुख आर्थिक सलाहकार और मित्रा समूह के सीईओ प्रवीण परदेशी होंगे. साथ ही, समिति में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें महसूल, वित्त, कृषि, सहकार और विपणन विभागों के अपर मुख्य सचिव, साथ ही महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं.

सरकार ने समिति को 6 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. यह समिति किसानों की कर्जमुक्ति के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन सिफारिशें तैयार करेगी.

एमएसपी की गारंटी और कर्ज माफी को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Advertisement

बता दें कि महाराष्ट्र में कई जिलों में किसान सड़क पर उतर गए हैं और ट्रैक्टर मार्च के जरिए वे सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं. इस आंदोलन की अगुवाई बच्चू कडू कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में शुरू हुआ यह मार्च अब पूरे राज्य में फैल चुका है. आंदोलन कर रहे किसानों की प्रमुख मांग में एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी शामिल है.

यह भी पढ़ें

किसानों के इस आंदोलन में बच्चू कडू मुखरता से आगे आए हैं. कडू का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किसानों से कई वादे किए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया है. कडू की मानें तो किसानों की प्रमुख मांग पूर्ण कर्जमाफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी, सोयाबीन की खरीद एनएएफईडी से कराना और भावांतर योजना को लागू कराना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें