×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP के इस शहर में उतरेगा लग्ज़री क्रूज़, 200 लोग एक साथ करेंगे नदी की सैर, जानें इसकी हाईटेक सुविधाएं

CM Yogi: यह क्रूज खास तौर पर पर्यटकों और शहर के लोगों के लिए बनाया जा रहा है, ताकि वे नदी की सैर करते हुए अच्छा समय बिता सकें. इस क्रूज की खास बात यह होगी कि इसमें एक साथ लगभग 200 लोग सफर कर सकेंगे. क्रूज का निर्माण हनुमान सेतु के पास बने रिवर फ्रंट इलाके में शुरू हो चुका है.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
03:51 AM )
UP के इस शहर में उतरेगा लग्ज़री क्रूज़, 200 लोग एक साथ करेंगे नदी की सैर, जानें इसकी हाईटेक सुविधाएं
Image Source: Social Media
Advertisement

Luxury Cruise in UP: लखनऊ की गोमती नदी पर जल्द ही एक शानदार और आधुनिक टूरिस्ट क्रूज चलाया जाएगा. यह क्रूज खास तौर पर पर्यटकों और शहर के लोगों के लिए बनाया जा रहा है, ताकि वे नदी की सैर करते हुए अच्छा समय बिता सकें. इस क्रूज की खास बात यह होगी कि इसमें एक साथ लगभग 200 लोग सफर कर सकेंगे. क्रूज का निर्माण हनुमान सेतु के पास बने रिवर फ्रंट इलाके में शुरू हो चुका है. एलडीए के उपाध्यक्ष श्री प्रथमेश कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर काम की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 5 महीनों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि क्रूज का संचालन समय पर शुरू हो सके.

निजी कंपनी कर रही है निर्माण, एलडीए को मिलेगा राजस्व

गोमती नदी पर क्रूज चलाने के लिए एलडीए ने पहले आरएफपी (टेंडर) जारी किया था. इसके बाद कोलकाता की कंपनी “मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज” का चयन किया गया. यही कंपनी क्रूज का निर्माण और संचालन करेगी. क्रूज के निर्माण में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका पूरा खर्च कंपनी खुद उठाएगी. इसके बदले में जब क्रूज का संचालन शुरू होगा, तब कंपनी हर साल एलडीए को करीब 16 लाख रुपये राजस्व के रूप में देगी. इससे सरकार को भी आय होगी और शहर को एक नई सुविधा मिलेगी.

CM योगी की बड़ी पहल, UP में ‘हर घर नल’ से महिलाओं को मिली पानी की सुविधा

Advertisement

30 से 45 मिनट की होगी क्रूज यात्रा

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यह क्रूज करीब 45 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा.  क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के बीच किया जाएगा। एक चक्कर पूरा करने में लगभग 30 से 45 मिनट का समय लगेगा. इतने समय में लोग आराम से नदी की सैर कर सकेंगे और आसपास के नजारों का आनंद ले सकेंगे. क्रूज में प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत लगभग 300 रुपये प्रस्तावित है. वहीं अगर कोई लंच, डिनर या बुफे का आनंद लेना चाहता है तो उसके लिए अलग से शुल्क देना होगा.

क्रूज में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

इस टूरिस्ट क्रूज को बहुत ही आधुनिक और आरामदायक बनाया जा रहा है. इसके बेसमेंट में कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्क्रीन और वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं होंगी. इसका मतलब यह है कि यहां बैठकों, खास कार्यक्रमों और कॉर्पोरेट इवेंट्स का आयोजन भी किया जा सकता है. क्रूज के ऊपरी हिस्से में एक ओपन रेस्टोरेंट होगा, जहां लोग नदी के बीच बैठकर खाने-पीने का मजा ले सकेंगे. 

Advertisement

बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण

क्रूज पर कैप्टन के साथ कुल 5 मरीन क्रू मेंबर्स तैनात रहेंगे. यात्रा शुरू होने पर कैप्टन पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए यात्रियों से बात करेंगे और उन्हें क्रूज, नदी और उसके संचालन के बारे में जानकारी देंगे. खासकर बच्चों को मरीन लाइफ. यानी पानी में रहने वाले जीव-जंतुओं के बारे में रोचक बातें बताई जाएंगी. इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी,

लखनऊ के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Advertisement

यह भी पढ़ें

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का कहना है कि यह टूरिस्ट क्रूज अगले 5 महीनों में शुरू हो जाएगा. इसके शुरू होने से लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और गोमती नदी शहर के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनेगी. यह क्रूज न सिर्फ मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि लखनऊ की सुंदरता और पहचान को भी और मजबूत करेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें