×
जिस पर देशकरता है भरोसा

झारखंड: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया.

Author
21 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:34 AM )
झारखंड: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च अभियान
Advertisement

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. 

कोल्हान में नक्सलियों की साजिश नाकाम

चाईबासा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर चाईबासा और सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने 19 जुलाई से सघन तलाशी अभियान शुरू किया.

जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Advertisement

20 जुलाई को टोकलो और कुचाई थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 14 शक्तिशाली आईईडी, देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, बारूदी पाउडर और विस्फोटक सामग्री रखने में इस्तेमाल होने वाले स्टील कंटेनर बरामद किए. बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है. अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा कायम रहे.

Advertisement

14 शक्तिशाली आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद

यह भी पढ़ें

इसके पहले 4 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए थे. 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आस-पास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर जब्त किए गए थे. 18 जून को जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए थे.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें