×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इतिहास रचा जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता, आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को हराया

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर'.

Author
28 Feb 2026
( Updated: 28 Feb 2026
10:07 AM )
इतिहास रचा जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता, आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को हराया
Advertisement

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. फाइनल में आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को पछाड़ते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को बधाई दी है.

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर'. 

Advertisement

फाइनल मैच का सार

मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे.

कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी. कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका. 

गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया. 

Advertisement

दूसरी पारी और निर्णायक परिणाम

पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी की और दमदार बल्लेबाजी की. दूसरी पारी जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की. 

सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे. दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई. साहिल का शतक पूरा होते ही कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दी. 

यह भी पढ़ें

इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया. शुभम पुंडिर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि औकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें