‘साबित हो गया कि हम कट्टर ईमानदार हैं’, CBI केस में बरी होते ही मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, ‘आप’ खेमे में जश्न
CBI केस में बरी होने के बाद मनीष सिसोदिया ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा है कि, ‘साबित हो गया कि हम कट्टर ईमानदार हैं’. इसके अलावा अन्य ‘आप’ नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं. जानें किसने क्या कहा है?
Follow Us:
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में बरी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं.
मनीष सिसोदिया ने लिखा- ‘सत्यमेव जयते’
'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सत्यमेव जयते. आज एक बार फिर बाबा साहेब अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फख्र महसूस हो रहा है. भाजपा और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.”
सत्यमेव जयते।
आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है।
मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल - मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार…— Manish Sisodia (@msisodia) February 27, 2026 Advertisement
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है. उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत की ओर से शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है. अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है. समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी”.
सच की हमेशा जीत होती है।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 27, 2026
'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की… https://t.co/d6Z1FQagHW
राज्यसभा सांसद संजय सिंह का तीखा प्रहार
मोदी जी आप विनाश पुरुष हैं।
एक शख़्स जो शिक्षा स्वास्थ्य देश के विकास के लिए काम कर रहा था उसको आपने साज़िश रच कर बदनाम किया।
आज @ArvindKejriwal और उनके परिवार के लिए एक भावुक पल है। pic.twitter.com/UZDLwjenKm— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2026 Advertisement
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया. ये साबित हो गया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है, जिसने साजिश रच कर देश के 'सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री' अरविंद केजरीवाल, सबसे योग्य 'ईमानदार शिक्षा मंत्री' मनीष सिसोदिया और 'सबसे ईमानदार पार्टी' आम आदमी पार्टी को बदनाम किया. हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दीं”.
कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 27, 2026
ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है।
जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री @msisodia सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी @AamAadmiParty को बदनाम…
सुशील गुप्ता ने भी दी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें
पार्टी नेता सुशील गुप्ता ने पोस्ट किया, "सत्य अडिग होता है, झूठ के पैर नहीं होते. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व हमारे प्रेरणा स्रोत अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को अदालत की ओर से बरी किया जाना सत्य की जीत है. केजरीवाल ने हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ देश की सेवा की है”.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें