×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'भारत विजयी था और रहेगा, पाकिस्तान कराह रहा है...' PAK पर प्रहार के बीच सीएम योगी का दो टूक बयान

पाकिस्तान पर प्रहार के बीच योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा दी जा रही है, आतंकवादी देश आज कराह रहा है, भारत विजयी था और रहेगा. उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम पर भी बड़ी बात कह दी.

Author
09 May 2025
( Updated: 08 Dec 2025
08:54 AM )
'भारत विजयी था और रहेगा, पाकिस्तान कराह रहा है...' PAK पर प्रहार के बीच सीएम योगी का दो टूक बयान
Advertisement
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना के प्रहार के बाद बड़ा बयान दिया है. महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने आतंकिस्तान को तगड़ा घेरा और कहा कि उसका पूरा चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है, वो दुनियाभर में कराह रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जो कायराना हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुआ, उसके बाद जो संकल्प देश के लोगों ने और पीएम मोदी ने लिया था, उसे पूरा किया भी जा रहा है. 

सीएम योगी ने कहा कि हमारी तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा हुआ है और कराहता नजर आ रहा है। उसका बेशर्मीपूर्ण चरित्र एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हुआ है.

पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा बेनकाब
सीएम ने आगे कहा कि भारत की कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी मारे गए और उन आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की उपस्थिति ने पूरी दुनिया की आंखें खोल दी हैं. पाकिस्तान के अधिकारियों का आतंकियों के नमाज़ ए जनाजे में शामिल होना बताता है कि पाकिस्तान न सिर्फ आतंकवादियों को प्रश्रय देता है बल्कि वह सीधे-सीधे आतंकी गतिविधियों में लिप्त है. वह अपने ही वजूद के लिए जूझता नजर आ रहा है.

आतंकवाद के विरुद्ध देश के संकल्प को दोहराते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 'भारत विजयी है और विजयी रहेगा'.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर आगे कहा कि भारत सभी राष्ट्रनायकों, सेना के जवानों का अभिनंदन करता है. जो राष्ट्र आतंकवाद का समर्थन करता है, उन्हें अब सबक मिल रहा है. 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए कृत्य का करारा जवाब भारत की सेना दे रही है.
सीएम योगी ने महाराणा प्रताप को किया याद
सीएम योगी ने कहा कि 9 मई का दिन अहम है, 1540 में इसी दिन महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था, 27 साल की उम्र में उन्होंने युद्ध लड़ा था. उनका संकल्प था कि विधर्मियों के सामने देश की आन-बान-शान को डिगने नहीं देंगे, इस संकल्प के साथ समाज के हर तबके को जोड़ कर जो लड़ाई लड़ी, हल्दी घाटी की लड़ाई या उस काल खंड में जो भी लड़ाई लड़ी, उसमें विजयी हुए.

देश के लोगों से सीएम योगी की अपील
सीएम योगी ने आगे कहा कि पाकिस्तान बेशर्मी पर उतरा है, सेना उसे जवाब दे भी रही है, लेकिन देश के लोगों को भी चौंकन्ना रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसी भी शरारतपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ खड़ा होना है, देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के ख़िलाफ़ भी एकजुट रहना है. योगी ने पीएम मोदी के संकल्प और मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की भी बात भी कही.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें