×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैं देश के लिए गया था, नरेंद्र मोदी के लिए...', विदेश गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे ओवैसी ने लौटते ही दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा रहे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वतन वापसी के बाद एक टीवी शो के दौरान कहा कि ' विदेश में हमने अपनी बात रखी. हम जितने भी सांसद विदेश गए थे, उन्होंने कोई अहसान नहीं किया, हमारे संविधान में लिखा है ‘we the people’. ये हमारी ताकत है. उम्मीद है कि बीजेपी सरकार इस ताकत को माने और इसे और मजबूत करे. देश के मामले में हम सब एक हैं.

'मैं देश के लिए गया था, नरेंद्र मोदी के लिए...', विदेश गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे ओवैसी ने लौटते ही दिया चौंकाने वाला बयान
Advertisement

भारतीय डेलिगेशन का हिस्सा रहे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भारत लौट चुके हैं. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को पूरी दुनिया में बेनकाब किया. वह दुनिया के कई देशों में गए, जहां उन्होंने संसदीय डेलिगेशन की सफलता, देश की सियासत, भारत की विदेशी नीति पर खुलकर अपनी बात रखी. इस बीच एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे ओवैसी कई मुद्दों पर खुलकर बोले. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा से जुड़े सवाल पर चौंकाने वाला बयान दिया.

हम विदेश मोदी के लिए नहीं, भारत के लिए गए थे - ओवैसी

AIMIM प्रमुख ने कहा कि ' विदेश में हमने अपनी बात रखी. हम जितने भी सांसद विदेश गए थे, उन्होंने कोई अहसान नहीं किया, हमारे संविधान में लिखा है ‘we the people’. ये हमारी ताकत है. उम्मीद है कि बीजेपी सरकार इस ताकत को माने और इसे और मजबूत करे. एक बात याद रखिए जब हम बीजेपी की आलोचना करेंगे, तो उसे भी स्वीकार करना होगा. मैं बड़ी ईमानदारी से कह रहा हूं जितने भी डेलिगेशन गए थे, सभी ने अपनी-अपनी तरफ से अच्छी तरह से बात रखी है. कई मुद्दों पर बीजेपी से हमारी मुखालिफत है. देश के मामले में हम सब एक हैं. हम विदेश मोदी के लिए नहीं भारत के लिए गए.'

'विपक्ष लगा रहा छुट्टी मनाने का आरोप'

ओवैसी ने कहा कि 'हम पर विपक्ष द्वारा कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि ये डेलिगेशन केवल छुट्टी मनाने गया था. अगर ऐसा कुछ है, तो मेरा कहना है कि ऐसा कहने वालों को ही किसी डेलिगेशन का हेड बना देते. हम लोग तफरी करने नहीं गए थे.' 

'राहुल गांधी ने उठाया सवाल'

टीवी शो के दौरान जब ओवैसी से पूछा गया कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं..क्या आप उससे सहमत हैं? इसका जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि 'इसका जवाब सरकार दे. मेरा मानना है, कि हमारी फौज ने पाकिस्तान को बेहतरीन जवाब दिया है.'

पुंछ को छोड़कर कहीं नुकसान नहीं हुआ

AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि 'हम लोग इस बात को हमेशा याद रखें, कि 8 और 9 तारीख को पाकिस्तान ने भारत पर गुजरात, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में हमले किए. अगर पुंछ को छोड़ दिया जाए, तो कहीं भी हमारा नुकसान नहीं हुआ है. इसका क्रेडिट हमारी सेना को जाता है.'

Advertisement

'पीएम मोदी से मेरी शिकायत है'

उन्होंने पीएम मोदी से शिकायत को लेकर कहा कि ट्रंप से सुनने के बजाय हम अपने प्रधानमंत्री से सुनते कि डीजीएमओ स्तर पर बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति हुई है. इसमें पीएम मोदी या रक्षामंत्री को बोलना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें

भारत हर धर्म को मानता है - ओवैसी 

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'भारत हर धर्म को मानता है. संविधान में हर धर्म को स्थान है. पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा झूठा इसलिए है क्योंकि आप बलोच पर हमला करते हैं. तालिबान से भी इनका झगड़ा है. वह भी मुसलमान हैं. पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा आसिम मुनीर ने एक्सपोज कर दिया है. जो तस्वीर अपने प्रधानमंत्री को उन्होंने दी, वो चीन की आर्मी ड्रिल की थी. पाकिस्तान एक फेल नेशन है.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें