×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘TV पर देखा था, सामने मिले तो थम गई सांसें…’, इजरायल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला

इजरायल में जब एक महिला ने पीए मोदी को अपने सामने पाया, तो वह भावुक हो गईं. उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Author
27 Feb 2026
( Updated: 27 Feb 2026
11:58 AM )
‘TV पर देखा था, सामने मिले तो थम गई सांसें…’, इजरायल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला
Image_Credit Instagram
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी अपने इजरायल यात्रा से भारत लौट आए हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय मूल की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. यह महिला इजरायल में रहती हैं. इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए काफी भावुक नजर आ रही हैं. उन्होंने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार और हैरान कर देने वाला अनुभव बताया है.

इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात

इस वीडियो को रिविटल मोसेस नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे के दौरान उन्हें उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिला. वीडियो में अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने अभी-अभी भारत के प्रधानमंत्री से आमने-सामने बात की है. यह वही शख्सियत हैं जो 140 करोड़ से ज्यादा लोगों के देश और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाते हैं. उनसे मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है’. 

‘बचपन में पीएम मोदी को टीवी में देखा था’

Advertisement

रिविटल ने पुरानी यादें ताजा करते हुए आगे बताया कि उनका बचपन भारत में बीता है. उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा पीएम मोदी को टीवी पर देखा था, लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन हकीकत में उनसे मिल पाऊंगी. यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक पल था’. रिविटल ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह पल उनके लिए गर्व से भर देने वाला था जब उन्होंने इजराइल की संसद को भारत के तिरंगे के रंगों में जगमगाते हुए देखा. उनके लिए यह केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने का एक गहरा अनुभव था.

भारत-इजरायल संबंधों पर जाहिर की खुशी

यह भी पढ़ें

भारत–इजराइल संबंधों को लेकर भी वह काफी उत्साहित नजर आईं. उन्होंने कहा, कि ‘जो लोग भी भारत-इजराइल संबंधों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है.’ उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है अगले 10 साल भारत-इजराइल रिश्तों के लिए बहुत खास होने वाले हैं. यह तो बस शुरुआत है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें